Connect with us

Uncategorized

 Today 14 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : शनि चंद्रमा का संयोग, देखिए मेष से मीन तक किस राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

गुरुवार 14 जुलाई को चंद्रमा मकर राशि में संचार करेंगे। यहां शनि पहले से ही मौजूद हैं ऐसे में चंद्र और शनि का संयोग बनेगा। ऐसे में आज का दिन मकर राशि के लोगों के लिए आर्थिक मामलों में अनुकूल और लाभप्रद होगा। रहस्य विषयों को गंभीरता से जानने में रुचि रहेगी जिससे छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मकर राशि के अलावा आज का दिन किन-किन राशियों के लिए अच्छा है, देखिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि : कोई शुभ सूचना मिल सकती है

 Today 14 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : शनि चंद्रमा का संयोग, देखिए मेष से मीन तक किस राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन मेष राशि के लोगों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। घर की जिम्मेदारियों को निभाने की दिशा में आप कुछ नया निर्णय ले सकते हैं। आपका व्यापार, रोजगार अच्छा चलेगा। नौकरी में अच्छा धन लाभ होगा, पद-प्रभाव बढ़ने के संकेत मिल रहे है, व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बनी हुई है। पिता के कार्य में आपका सहयोग सराहनीय रहेगा। कार्यस्थल पर सहयोगियों को आप से ईर्ष्या हो सकती है।
भाग्य आज 75 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। भगवान गणेशजी की आराधना करें।

वृषभ राशि : उत्साह से रहेंगे भरपूर

 Today 14 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : शनि चंद्रमा का संयोग, देखिए मेष से मीन तक किस राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

गणेशजी कहते हैं कि आज वृषभ राशि के लोगों के व्यक्तित्व में नए आकर्षण का संचार होगा। आज आपका पूरा दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अपने हुनर और समझदारी से कार्यों को बखूबी पूरा करेंगे। व्यापार में आज अचानक शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने का सही समय हैं।
भाग्य आज 79 प्रतिशत तक आपके साथ है। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

मिथुन राशि : तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे

 Today 14 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : शनि चंद्रमा का संयोग, देखिए मेष से मीन तक किस राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए खास रहेगा। मन में कोई बात हो तो उसे प्रकट करें। तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। महिलाओं को अपने करियर के बारे में और गहराई से सोचने की जरूरत है। छात्र परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे लेकिन मन में डर भी बना रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए दिन बहुत अच्छा है। रुपए पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें।
भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि: महत्वपूर्ण रहने वाला है दिन

 Today 14 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : शनि चंद्रमा का संयोग, देखिए मेष से मीन तक किस राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

गणेशजी कहते हैं कि कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस राशि के कपडा व्यवसायों को आज अच्छा लाभ होगा। भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश कर सकते हैं। ससुराल के लोगों से अच्छी बातचीत होगी। नौकरी में सफलता मिलेगी। जिम्मेदारी भरे किसी काम में लापरवाही न बरतें। घर-परिवार में किसी प्रकार का शुभ आयोजन होगा, उसमे आप शिरकत करेंगे। पूरा दिन मौज-मस्ती मे व्यतीत होने वाला है।
भाग्य आज 81 % आपका साथ देगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें, भगवान को काले तिल और तुलसी मंजरी भेंट करें।

सिंह राशि : किसी की बात को दिल पर न लगाएं

 Today 14 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : शनि चंद्रमा का संयोग, देखिए मेष से मीन तक किस राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

गणेशजी कहते हैं कि सिंह राशि के लोगों को सलाह है कि आज किसी की बात को दिल पर न लगाएं। नौकरी करने वालों को आर्थिक स्वरूप से सक्षम बनने की आवश्यकता होगी। व्यापार में जबरदस्त नतीजे हासिल होंगे। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास आपको अच्छे नतीजे प्रदान करेंगे। कामकाज में किसी का साथ आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा। आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे।
आज भाग्य 90 % आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दीया जलाएं।

कन्या राशि : खर्चों करें कंट्रोल

 Today 14 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : शनि चंद्रमा का संयोग, देखिए मेष से मीन तक किस राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

गणेशजी कहते हैं कि कन्या राशि के लोगों के आज ईश्वर की कृपा से आपके बहुत सारे काम बन सकते हैं। जीवन साथी के सहयोग से प्रॉपर्टी में हाथ डाल सकते हैं। अपने समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा। आज व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। आपको खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। घर के जरूरी कामों में हाथ बँटाएंगे।
आपका भाग्‍य आज 75 प्रतिशत रहेगा। हनुमान जी की पूजा करें।

तुला राशि : काम में अच्छे अवसर मिलेंगे

 Today 14 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : शनि चंद्रमा का संयोग, देखिए मेष से मीन तक किस राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

गणेशजी कहते हैं कि तुला राशि के लोगों को आज काम में अच्छे अवसर हाथ लग सकते है। आपके पारिवारिक बिजनेस में आज आपको अपने जीवन साथी की बात माननी पड़ सकती है। व्यापारियों को सरकारी नियमों से कुछ परेशानी हो सकती है। छात्रों का मन पढाई में नहीं लगेगा। नौकरी करने वाले लोग नौकरी में आने वाली बाधाओं से परेशान रहेंगे। सोशल मीडिया के जरिए आपका कोई नया दोस्त बनेगा।
भाग्य आज 76 प्रतिशत तक आपके साथ हे। केसर अथवा हल्दी का तिलक लगाना चाहिए।

वृश्चिक राशि: अज्ञात स्रोत से मिल सकता है पैसा

 Today 14 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : शनि चंद्रमा का संयोग, देखिए मेष से मीन तक किस राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

गणेशजी कहते हैं कि वृश्चिक राशि के लोगों को आज किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। युवाओं के पास उच्च शिक्षा के लिए बेहतर मौके हैं। माता-पिता के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। अपने पुराने मित्र से आज वार्तालाप हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।
भाग्य आज 90 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी की पूजा – आराधना करें।

धनु राशि : परिवार के लोग होंगे प्रसन्न

 Today 14 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : शनि चंद्रमा का संयोग, देखिए मेष से मीन तक किस राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

गणेशजी कहते हैं कि धनु राशि के लोगों के सकारात्मक विचारों से परिवार के लोग प्रसन्न होंगे। नौकरी में बैंकिंग सेक्टर वालों के लिए लाभ का समय है। पेंडिंग छोड़ दिया गया कोई प्रॉपर्टी डील अब फायदेमंद महसूस हो सकता है। मानसिक सुस्ती आज आपकी खत्म हो जाएगी और आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। संतान की ओर से मन को संतोष प्राप्त होगा।
भाग्य आज 82 % आपका साथ देगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

मकर राशि : धन अर्जित करने में रहेंगे सफल

 Today 14 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : शनि चंद्रमा का संयोग, देखिए मेष से मीन तक किस राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

गणेशजी कहते हैं कि मकर राशि के लोगों का मन आज नए कार्य में लगेगा। आप अपने पराक्रम व साहस के बल पर धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। युवाओं को करियर से जुड़ी नई जानकारी मिलेगी। विषयों को गंभीरता से जानने की रुचि के कारण आज इस राशि के छात्रों के ज्ञान विज्ञान का विकास होगा। परिवार के लोगों के लिए आप अपने बिज़ी शेडूल में से भी समय निकालेंगे, उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। भूतकाल में घटी-घटनाओं से केवल विवाद उत्पन्न हो सकता है। व्यर्थ की समस्या पर नियंत्रण होगा।
आज भाग्य 95 % आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

कुंभ राशि : इनकम बढ़ाने के मिलेंगे मौके

 Today 14 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : शनि चंद्रमा का संयोग, देखिए मेष से मीन तक किस राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

गणेशजी कहते हैं कि कुंभ राशि के लोग आज अपने किए हुए कार्यों से फूले नहीं समाएंगे। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं। नौकरी में भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। पदोन्नति भी हो सकती है। ऑनलाइन लेनदेन में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों के करियर में सफलता मिलेगी।

आपका भाग्‍य आज 85 प्रतिशत रहेगा। सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

मीन राशि : खुद पर रखें भरोसा

 Today 14 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : शनि चंद्रमा का संयोग, देखिए मेष से मीन तक किस राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

गणेशजी कहते हैं कि मीन राशि के लोग आज अपने आप पर भरोसा रखें। ज्यादा लाभ कमाने के लिए आप बिजनस में भाई-बहनों का सहयोग भी प्राप्त कर सकते हैं। मित्रों के सहयोग से मुश्किल काम सहज ही पूरे कर लेंगे। महिलाओं को घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ेगी। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। संतान की तरफ ध्यान दें। छात्रों को उनके मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी।
भाग्य आज 80 % आपका साथ देगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला (पुत्र बेजन दारूवाला)

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts