Connect with us

Uncategorized

Today 13 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : शुक्र बुध का शुभ संयोग, मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा खूब लाभ

बुधवार 13 जुलाई आषाढ़ पूर्णिमा के दिन शुक्र मिथुन राशि में आकर सूर्य एवं बुध के साथ संयोग कर रहे हैं। ज्योतिषीय दृष्टि से यह बेहद शुभ संयोग है। इसके साथ ही आज चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे जो गुरु की राशि है। गुरु पूर्णिमा के दिन बनने वाला यह शुभ संयोग कई राशियों के लिए शुभ मंगलकारी है। देखिए आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि : भाग्य देगा साथ

Today 13 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : शुक्र बुध का शुभ संयोग, मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा खूब लाभ

मेष राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज भाग्य आपके साथ है। कामकाज में आज आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है। आपके अंदर बोलने की कला है, जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी। आपको अपने कार्य में सफलता प्राप्त होगी। आज कोई नया काम मिल सकता है। मानसिक सुस्ती आज आपकी खत्म हो जाएगी और आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी।

भाग्य आज 81 प्रतिशत तक आपके साथ है। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

वृषभ राशि : मेहनत का मिलेगा फायदा

Today 13 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : शुक्र बुध का शुभ संयोग, मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा खूब लाभ

गणेशजी वृषभ राशि वालों से कह रहे हैं कि आज का दिन चुस्ती-फुर्ती भरा रहेगा। कामकाज में मेहनत का फल आज अवश्य मिलेगा। व्यक्ति विशेष से मुलाक़ात यादगार रहेगी। किसी शादी-विवाह या मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आज के दिन अपने से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।

भाग्य आज 80 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

मिथुन राशि : कामकाज में मिलेगा सफलता

Today 13 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : शुक्र बुध का शुभ संयोग, मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा खूब लाभ

मिथुन राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज कामकाज में सफलता मिलेगी। किसी नवीन व्यवसाय को करने के विचार मन में आ सकते हैं या उसे वास्तविक रूप दे सकते हैं। आज भाग्य आपका साथ देगा। परिवार सुख अच्छा मिलने वाला है, आज आप प्रसन्न रहेंगे तथा आप आज के दिन को दिन हंसी-खुशी के साथ व्यतीत करेंगे। आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे।

भाग्य आज 95 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

कर्क राशि : मन रहेगा प्रसन्न

Today 13 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : शुक्र बुध का शुभ संयोग, मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा खूब लाभ

गणेशजी कर्क राशि वालों से कह रहे हैं कि आज मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, यात्रा आदि का लुफ्त उठाएंगे। कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा। आज के दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर होने वाली है। परिवार के सदस्यों की तरफ से सुख और सहयोग मिलेगा। आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे।

भाग्य आज 86 प्रतिशत तक आपके साथ है। गणेशजी को दूर्वा घास अर्पित करें।

सिंह राशि: पारिवारिक जीवन में उतार चढ़ाव

Today 13 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : शुक्र बुध का शुभ संयोग, मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा खूब लाभ

सिंह राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी। आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। परिवार की तरफ से आप बेफिक्र रहेंगे। आज के दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होंगी।

आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें।

कन्या राशि : उत्साह से रहेंगे भरपूर

Today 13 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : शुक्र बुध का शुभ संयोग, मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा खूब लाभ

गणेशजी कन्या राशि वालों से कह रहे हैं कि आज आप उत्साह से भरपूर नजर आयेंगे, भाग्य आपके साथ है, कामकाज में जोश देखने को मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। अपने मित्र या परिचित से आज आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी।

भाग्य आज 79 प्रतिशत आपका साथ देगा। गणेशजी की पूजा-आराधना करें।

तुला राशि : पूरा दिन तरोताजा रहेंगे आप

Today 13 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : शुक्र बुध का शुभ संयोग, मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा खूब लाभ

गणेशजी तुला राशि वालों से कह रहे हैं कि आज पूरा दिन तरोताजा रहेंगे, नौकरी में सफलता मिलेगी। व्यापार में धन लाभ होगा। पारिवारिक कलह खत्म होगी। आज आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे। आपको परिवार का साथ अवश्य मिलेगा, इसलिए हिम्मत ना हारें और आने वाली कठिन स्थिति का डटकर सामना करें। आज भाग्य का साथ मिलने वाला है।

आज भाग्य 70 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि : कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता

Today 13 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : शुक्र बुध का शुभ संयोग, मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा खूब लाभ

वृश्चिक राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज भाग्य आपके साथ है, मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे। आपकी वाणी मधुर होगी, जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आप अपनी चतुराई एवं बुद्धि से अपने कार्य को सफल बनाएंगे। कामकाज में अच्छा धन लाभ होगा। धन का संचय भी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आशातीत सफलता हासिल होगी।

आज भाग्य 84 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेशजी की आराधना करें।

धनु राशि : परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

Today 13 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : शुक्र बुध का शुभ संयोग, मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा खूब लाभ

गणेशजी धनु राशि वालों से कह रहे हैं कि आज के दिन कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आपके सभी काम सफल रहेंगे। आज कारोबार में वृद्धि के योग हैं तथा स्वास्थ्य आम तौर पर अच्छा बना रहेगा। बहुत दिनों के बाद किसी अपने से मिलने का मौका मिलेगा। नवीन कार्य की शुरुआत आज लाभकारी रहेगी। आपके द्वारा दी गई सलाह दूसरों के काम आएगी। आपकी मनोरंजन के साधनों की तरफ रुचि रहेगी।

आपका भाग्य आज 82 प्रतिशत रहेगा। गणेश चालीसा का पाठ करें।

मकर राशि : संघर्षपूर्ण रह सकता है दिन

Today 13 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : शुक्र बुध का शुभ संयोग, मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा खूब लाभ

मकर राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज का दिन बहुत अच्छा व्यतीत नहीं होगा, संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे समय में आपको परिवार का साथ अवश्य मिलेगा, इसलिए हिम्मत ना हारें और आने वाली कठीन स्थिति का डटकर सामना करें। कामकाज में आज आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है। आज का दिन कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा।

भाग्य आज 76 प्रतिशत आपका साथ देगा। गणेशजी की पूजा करें और गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

कुंभ राशि : अच्छी होगी दिन की शुरुआत

Today 13 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : शुक्र बुध का शुभ संयोग, मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा खूब लाभ

गणेशजी कुंभ राशि वालों से कह रहे हैं कि आज के दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। कामकाज हो या पारिवारिक सुख के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे। आज व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे।

भाग्य आज 90 प्रतिशत तक आपके साथ है। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

मीन राशि : यादगार रहेगा दिन

Today 13 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : शुक्र बुध का शुभ संयोग, मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा खूब लाभ

मीन राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए यादगार रहेगा। आप मीठी वाणी की सहायता से तथा अपनी चतुराई से कार्य में सफलता हासिल करेंगे। आज आप अपनी चतुराई का प्रमाण देते हुए कार्य में सफल होंगे, नौकरी करने वाले लोगों की भी सीनियर्स द्वारा प्रशंसा होगी। परिवार के सदस्यों से हर संभव सहयोग मिलता रहेगा।

भाग्य आज 72 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts