Connect with us

Uncategorized

Today 21 November, Aaj Ka Rashifal तुला राशि में चंद्रमा के संचार से तुला, मिथुन सहित इन राशियों का दिन बीतेगा रोमांचक

आज का राशिफल सोमवार 21 नवंबर को चंद्रमा का संचार दोपहर के बाद तुला राशि में होने जा रहा है। जबकि आज पूरे दिन चित्रा नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। इसके साथ ही आज सोम प्रदोष व्रत का शुभ संयोग भी बना है। इसके अलावा रात के वक्‍त आयुष्‍मान योग और सौभाग्‍य योग भी बन रहे हैं। इन सभी शुभ योग के बीच देखें मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा बीतेगा। किसे होगा फायदा और किसे नुकसान।

मेष राशि: करियर पर ध्यान देना चाहिए

Today 21 November, Aaj Ka Rashifal तुला राशि में चंद्रमा के संचार से तुला, मिथुन सहित इन राशियों का दिन बीतेगा रोमांचक

गणेशजी कहते हैं कि मेष राशि के लोग आज मन लगाकर अपना काम करेंगे। समान विचारधारा वाले लोगों के साथ समय बिताने से आपको सकारात्मक दृष्टिकोण मिलेगा। छात्रों को अपनी क्षमता पर विश्वास करना चाहिए। परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार को लेकर परेशान रहेंगे। रुपये की उधारी से जुड़ा कोई भी लेन-देन न करें। इससे रिश्ते खराब भी हो सकते हैं। युवाओं को अपने करियर पर अधिक ध्यान देना चाहिए। काम ज्यादा रहेगा, लेकिन ज्यादातर काम समय से पूरे हो जाएंगे।

भाग्य आज 75 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। भगवान गणेशजी की आराधना करें।

वृषभ राशि: जीवनसाथी की अहम भूमिका रहेगी

Today 21 November, Aaj Ka Rashifal तुला राशि में चंद्रमा के संचार से तुला, मिथुन सहित इन राशियों का दिन बीतेगा रोमांचक

गणेशजी कहते हैं कि वृषभ राशि वाले आज किसी धार्मिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं जिससे तन और मन दोनों प्रसन्न रहेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई योजना सफल हो सकती है, इसलिए अपना ध्यान उसी पर बनाए रखें। अपने शत्रुओं की हरकतों को नजरअंदाज न करें, नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। आर्थिक निवेश को लेकर कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। आज व्यावसायिक गतिविधियों में आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। परिवार की सुख-शांति बनाए रखने में जीवनसाथी की अहम भूमिका रहेगी।

भाग्य आज 79 प्रतिशत तक आपके साथ है। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

मिथुन राशि: घर का माहौल खुशनुमा रहेगा

Today 21 November, Aaj Ka Rashifal तुला राशि में चंद्रमा के संचार से तुला, मिथुन सहित इन राशियों का दिन बीतेगा रोमांचक

गणेशजी कहते हैं कि मिथुन राशि वाले अपने काम को लेकर आज नई योजनाएं बनाएंगे। अपनी कार्यशैली में बदलाव को लेकर अब तक आपने जो योजना बनाई है, उसे क्रियान्वित करने का सही समय है। घर में रिश्तेदारों के आगमन और मेल-मिलाप से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। इस समय भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। किसी के दखल से जल्द ही समस्या का समाधान होगा। बच्चों की कंपनी पर नजर रखें कि वे किसके साथ उठ-बैठ रहे हैं।

आज भाग्य 90 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

कर्क राशि: योजनाएं सफल होंगी

Today 21 November, Aaj Ka Rashifal तुला राशि में चंद्रमा के संचार से तुला, मिथुन सहित इन राशियों का दिन बीतेगा रोमांचक

गणेशजी कहते हैं कि कर्क राशि वालों ने अपने लिए जो योजनाएं बनाई थीं, वे आज सफल होंगे। अपने कार्यों के प्रति पूरी लगन और मेहनत से प्रयास करते रहें। खुद को साबित करने के लिए अच्छी स्थितियां हैं। परिवार के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों को लेकर चिंता रहेगी। हालांकि आपकी सलाह और स्थितियां कई लोगों के काम आएंगी। वाहन खराब होने से बड़ा खर्च हो सकता है। कार्यक्षेत्र में लिए गए पक्के और महत्वपूर्ण निर्णय सफल रहेंगे।

भाग्य आज 82 प्रतिशत आपका साथ देगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

सिंह राशि: परिवार और समाज में छाप बनेगी

Today 21 November, Aaj Ka Rashifal तुला राशि में चंद्रमा के संचार से तुला, मिथुन सहित इन राशियों का दिन बीतेगा रोमांचक

गणेशजी कहते हैं कि सिंह राशि वाले जो पिछले कुछ समय से अपनी उन्नति के लिए जो प्रयास कर रहे हैं, उसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा। दूसरों के दुख-दर्द में उनकी मदद करने से आपको सुकून मिलेगा। परिवार और समाज में भी आपकी छाप बनेगी। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का ध्यान रखें, जरा सी लापरवाही आपको कानूनी पचड़े में डाल सकती है। ग्रह गोचर इस समय बहुत अनुकूल नहीं हैं। पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी के कारण रुके काम गति पकड़ेंगे।

भाग्य आज 76 प्रतिशत तक आपके साथ है। पीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि: व्यय की स्थिति बनी रहेगी

Today 21 November, Aaj Ka Rashifal तुला राशि में चंद्रमा के संचार से तुला, मिथुन सहित इन राशियों का दिन बीतेगा रोमांचक

गणेशजी कहते हैं कि कन्या राशि वालों के लिए आज दोपहर के बाद परिस्थितियां अनुकूल नहीं होंगी। किसी करीबी रिश्तेदार का आगमन होगा और किसी खास मुद्दे पर चर्चा होगी। आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान भी हो सकता है। आय के साथ व्यय की स्थिति बनी रहेगी। बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार करें। अपनी कोई भी योजना किसी के सामने प्रकट न करें। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य अपनी देखरेख में करें। पति-पत्नी के संबंध मधुर होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

आपका भाग्य आज 75 प्रतिशत रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें।

तुला राशि: स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें

Today 21 November, Aaj Ka Rashifal तुला राशि में चंद्रमा के संचार से तुला, मिथुन सहित इन राशियों का दिन बीतेगा रोमांचक

गणेशजी कहते हैं कि तुला राशि वालों के लिए किसी भी पारिवारिक मुद्दे पर चर्चा में आपकी उपस्थिति विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगी। किसी सामाजिक या धार्मिक संस्था में आपका योगदान आपको एक नई पहचान दिलाएगा। दोपहर बाद ग्रहों की स्थिति थोड़ी उलटी रहेगी। मन में कुछ नकारात्मक विचार आ सकते हैं। घर के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। इस समय व्यवसाय में वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान दें। घर का वातावरण व्यवस्थित और अनुशासित रहेगा।

भाग्य आज 80 प्रतिशत आपका साथ देगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि: आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी

Today 21 November, Aaj Ka Rashifal तुला राशि में चंद्रमा के संचार से तुला, मिथुन सहित इन राशियों का दिन बीतेगा रोमांचक

गणेशजी कहते हैं कि वृश्चिक राशि वालों का परिवार के साथ खरीदारी में अच्छा समय बीतेगा। घर और व्यवसाय के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। हालांकि काम अधिक है लेकिन सभी काम ठीक से पूरे होंगे। आध्यात्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। इस समय पैसों के लेनदेन में कोई नुकसान होने की आशंका है। विरोधियों की हरकतों को नजरअंदाज न करें। छात्रों को पढ़ाई से जुड़ी किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी नए काम की शुरुआत आज न ही करें तो बेहतर होगा।

आज भाग्य 90 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।

धनु राशि: संपर्क सीमा का विस्तार होगा

Today 21 November, Aaj Ka Rashifal तुला राशि में चंद्रमा के संचार से तुला, मिथुन सहित इन राशियों का दिन बीतेगा रोमांचक

गणेशजी कहते हैं कि धनु राशि वाले आज अपने मधुर व्यवहार और उत्कृष्ट व्यक्तित्व से सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाएंगे। संपर्क की सीमा का भी विस्तार होगा। आपकी रुचि के कार्यों में भी कुछ समय व्यतीत हो सकता है। निजी कार्यों के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताना भी आपकी जिम्मेदारी है। कभी-कभी ऐसा लगता है कि भाग्य साथ नहीं दे रहा है। हालांकि यह आपका भ्रम है। मशीन और भोजन से संबंधित व्यवसाय सफल रहेगा। घर में किसी समस्या को लेकर पति-पत्नी के बीच अनबन हो सकती है।

भाग्य आज 81 प्रतिशत आपका साथ देगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

मकर राशि: दिल की बजाय दिमाग से काम लें

Today 21 November, Aaj Ka Rashifal तुला राशि में चंद्रमा के संचार से तुला, मिथुन सहित इन राशियों का दिन बीतेगा रोमांचक

गणेशजी कहते हैं कि आज मकर राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत बेहद सुखद हो सकती है। शांति से और सोच समझकर काम करें। संतान के भविष्य को लेकर कुछ योजनाएं भी फलीभूत होंगी। लेकिन दिल की बजाय दिमाग से काम लें। भावुक होकर आप कोई गलत फैसला ले सकते हैं। कोई दूसरा इसका गलत फायदा भी उठा सकता है। आज अपनी ऊर्जा मार्केटिंग से जुड़े कामों और पेमेंट कलेक्ट करने में लगाएं।

भाग्य आज 85 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि: काम निकालने में सफल रहेंगे

Today 21 November, Aaj Ka Rashifal तुला राशि में चंद्रमा के संचार से तुला, मिथुन सहित इन राशियों का दिन बीतेगा रोमांचक

गणेशजी कहते हैं कि कुंभ राशि वाले अपने व्यावहारिक कौशल से किसी भी तरह का काम निकालने में सफल रहेंगे। अपनी किसी भी योजना को शुरू करने से पहले एक बार फिर से सोच लें। कोई महत्वपूर्ण सूचना मोबाइल या ईमेल के जरिए मिल सकती है। हताशा में कभी-कभी मन में कोई नकारात्मक विचार आ सकता है। कुछ समय अनुभवी लोगों और प्रकृति के सानिध्य में बिताएं, आपको सुकून मिल सकता है। व्यावसायिक गतिविधियों को ठीक से संचालित करने के लिए कर्मचारियों की सलाह मानें। पारिवारिक वातावरण सुखमय बना रहेगा।

आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

मीन राशि: मेहनत से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे

Today 21 November, Aaj Ka Rashifal तुला राशि में चंद्रमा के संचार से तुला, मिथुन सहित इन राशियों का दिन बीतेगा रोमांचक

गणेशजी कहते हैं कि मीन राशि वाले आज घर के रखरखाव से जुड़े कार्यों में सहयोग करेंगे। घर और समाज में आपकी किसी सफलता की चर्चा भी होगी। बच्चों की गतिविधियों में रुचि लेने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपकी सफलता से कुछ लोग आपसे जलन महसूस कर सकते हैं। सबकी उपेक्षा कर आप अपने कार्यों पर ध्यान दें। दफ्तर में काम अधिक होने के कारण घर पर समय देना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत के अनुसार अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है।

भाग्य आज 90 प्रतिशत आपका साथ देगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

 ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला (पुत्र बेजन दारूवाला)

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts