Connect with us

Uncategorized

Today 7 September 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 7 सितंबर 2022 : शनि और चंद्रमा का संयोग, मेष और मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा फायदा

आज भाद्र महीने का अंतिम बुधवार है। यह दिन गणपति बप्‍पा को समर्पित है। बप्‍पा की कृपा से किन-किन राशियों पर होगी और किन राशियों को धन संबंधित और करियर व परिवार के मामले में लाभ होगा। देखें आज क्‍या कहता है आपका राशिफल।

मेष राशि : बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी

Today 7 September 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 7 सितंबर 2022 : शनि और चंद्रमा का संयोग, मेष और मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा फायदा

गणेशजी कह रहे हैं कि आज मेष राशि वालों को लाभ का मौका मिलेगा ऐसे में अगर निवेश करना चाह रहे हैं या व्यापार को विस्तार देना चाहते हैं तो इसके लिए दिन बहुत ही अच्छा है। पारिवारिक संपर्क लाभप्रद रहेंगे और उनके सहयोग से लंबित सरकारी कार्य भी पूर्ण होंगे। संपत्ति संबंधी पारिवारिक विवादों को किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से हल कर पाएंगे। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। धर्म-कर्म और आध्यात्म में रुचि रहेगी।

आज भाग्य 90 % आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा खिलाएं।

वृषभ राशि : आर्थिक मामलों में जोखिम न लें

Today 7 September 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 7 सितंबर 2022 : शनि और चंद्रमा का संयोग, मेष और मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा फायदा

वृष राशि के लोग आज परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर भविष्य की योजनाओं पर विचार करेंगे। गणेश कह रहे हैं कि लंबे समय से अटका हुआ काम आज बन सकता है। यदि आप किसी कानूनी मामले में उलझे हुए हैं तो परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। व्यापार में अप्रत्याशित व्यवधान आपको प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि, इससे निपटने में कोई अजनबी आपकी मदद कर सकता हैं। आर्थिक मामलों में आज सलाह है कि जोखिम न लें, नुकसान हो सकता है।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेशजी की आराधना करें।

Today 7 September 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 7 सितंबर 2022 : शनि और चंद्रमा का संयोग, मेष और मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा फायदा

मिथुन राशि : विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल

Today 7 September 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 7 सितंबर 2022 : शनि और चंद्रमा का संयोग, मेष और मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा फायदा

गणेशजी कह रहे हैं कि मिथुन राशि के वे जातक जो राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें आज लाभ होगा और विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। व्यापार और करियर के मामले में जो भी निर्णय लेंगे वह भविष्य में आपको लाभ दिलाएंगे। पितृ पक्ष के लोगों से लाभ प्राप्त कर पाएंगे। किसी मित्र या रिश्तेदार के घर आने से परिवार में व्यस्तता बढ़ेगी। वाणी में मधुरता और व्यवहार कुशलता से आज आपको लाभ मिलेगा। परिवार में जीवनसाथी से प्रेम और स्नेह मिलेगा।

आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद लें।

कर्क राशि : आपको कम लाभ में ही संतोष करना पड़ेगा

Today 7 September 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 7 सितंबर 2022 : शनि और चंद्रमा का संयोग, मेष और मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा फायदा

कर्क राशि के लिए आज गणेशजी कह रहे हैं कि आज इस राशि के लोगों को सफलता के लिए अधिक प्रयास करना होगा। छात्रों का मन भटकेगा लेकिन मन को एकाग्र करके पढ़ाई पर ध्यान देंगे तो सफलता भी कदम चूमेगी। आज इस राशि के लोगों को लालच से बचना होगा, गलत तरीके से पैसा कमाने की कोशिश करेंगे तो नुकसान और अपमान दोनों मिलेगा। व्यापार में अति उत्साह और जल्दबाजी से काम बिगाड़ सकता है इसलिए सोच-समझकर काम करें, नहीं तो आपको कम लाभ में ही संतोष करना पड़ेगा।

आपका भाग्य आज 75 प्रतिशत रहेगा। गणेशजी को मोदक चढ़ाएं।

सिंह राशि : नए अवसर प्राप्त होंगे

Today 7 September 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 7 सितंबर 2022 : शनि और चंद्रमा का संयोग, मेष और मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा फायदा

गणेशजी कह रहे हैं कि सिंह राशि वालों को आज रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय फायदेमंद है, कौशल और व्यवहार से सब कुछ हासिल किया जा सकता है। कार्यक्षेत्र की मुश्किलें खत्म होगी और विरोधियों की भी पराजय होगी, जिससे योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे।

भाग्य आज 72 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

कन्या राशि : कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा

Today 7 September 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 7 सितंबर 2022 : शनि और चंद्रमा का संयोग, मेष और मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा फायदा

गणेशजी कह रहे हैं कि कन्या राशि वाले जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे, लेकिन मां के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। पारिवारिक असमानता कठिनाई को बढ़ा सकती है। पारिवारिक समस्याओं को लेकर कोई फैसला लेना मुश्किल होगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध हो सकता है। रोजगार संबंधी कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।

भाग्य आज 85 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सफ़ेद वस्तुओं का दान करें।

तुला राशि : दोपहर से शुभ समाचार मिलते रहेंगे

Today 7 September 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 7 सितंबर 2022 : शनि और चंद्रमा का संयोग, मेष और मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा फायदा

गणेशजी बता रहे हैं कि तुला राशि वालों द्वारा अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच साथी को समय देने से संबंध मजबूत होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का दबदबा बढ़ेगा। दोपहर से शुभ समाचार मिलते रहेंगे, इसलिए जरूरी कार्यों को करने के शुभ योग बने हैं। संतान को लेकर थोड़ी चिंता होगी, लेकिन समझदारी से काम लें।

भाग्य आज 85 % आपका साथ देगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

वृश्चिक राशि : ज्ञान में भी वृद्धि होगी

Today 7 September 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 7 सितंबर 2022 : शनि और चंद्रमा का संयोग, मेष और मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा फायदा

गणेशजी बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि वालों को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सफलता मिलेगी और ज्ञान में भी वृद्धि होगी। पिता के मार्गदर्शन से आपके सभी लंबित कार्य पूरे होंगे। पेट और आंखों में दर्द के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, जिससे कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। आज आपको नौकरी और रोजगार के मामले में जो भी फैसला लेना चाहिए, वह काफी सोच विचार करने के बाद ही लेना चाहिए।

भाग्य आज 84 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिव चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि : मेहनत के बाद मनचाहा लाभ मिलेगा

Today 7 September 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 7 सितंबर 2022 : शनि और चंद्रमा का संयोग, मेष और मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा फायदा

गणेशजी बता रहे हैं कि धनु राशि वालों को माता-पिता की सेवा करने का अवसर मिलेगा और उनके आशीर्वाद से कई काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। संतान के संबंध में कोई शुभ सूचना मिलने से चिंता दूर होगी। व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद मनचाहा लाभ मिलेगा। पार्टनर के साथ दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

भाग्य आज 87 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

मकर राशि : पुराने मित्र से मुलाकात बहुत फायदेमंद रहेगी

Today 7 September 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 7 सितंबर 2022 : शनि और चंद्रमा का संयोग, मेष और मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा फायदा

गणेशजी बता रहे हैं कि परिवार में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और किसी पुराने मित्र से मुलाकात बहुत फायदेमंद रहेगी। भाइयों के सहयोग से व्यवसायिक कार्य होंगे और लाभदायक उद्यम भी चलेंगे। दोपहर में मानसिक परेशानी के कारण सिर दर्द की संभावना रहेगी।

भाग्य आज 72 % आपका साथ देगा। गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

कुंभ राशि : आय में भी वृद्धि होगी

Today 7 September 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 7 सितंबर 2022 : शनि और चंद्रमा का संयोग, मेष और मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा फायदा

गणेशजी बता रहे हैं कि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी। रोजगार में कौशल विकास से लाभ होगा और आय में भी वृद्धि होगी। व्यापार से जुड़े लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में विश्वसनीयता मिलेगी और कई अनुभव भी प्राप्त होंगे, जो भविष्य में फायदेमंद होंगे।

आज भाग्य 86 % आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

मीन राशि : अनैतिक कार्यों से बचें

Today 7 September 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 7 सितंबर 2022 : शनि और चंद्रमा का संयोग, मेष और मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा फायदा

गणेशजी बता रहे हैं कि मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला फलदायी रहेगा। छात्रों को भविष्य के प्रति अधिक जागरूक होने की आवश्यकता होगी। अनैतिक कार्यों से बचें अन्यथा सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। वाहन और भवन संबंधी समस्याएं सिर पीछे कर सकती हैं।

आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला ( पुत्र बेजन दारूवाला)

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts