Connect with us

Uncategorized

Today 24 October Aaj Ka Rashifal दिवाली पर इन राशियों को मिलेगा शुभ लाभ, देखें आपका दिन कैसा रहेगा

 सोमवार 24 अक्टूबर आज चंद्रमा कन्या राशि के उपरांत तुला राशि में प्रवेश करेंगे। साथ ही आज दिवाली का त्योहार भी है। ऐसे में आज का दिन कई राशि के लोगों के भागदौड़ भरा रह सकता है। आज संबंधियों के यहां गिफ्ट देने के लिए जाना पड़ सकता है। इसी के साथ आज कई राशियों को शुभ समाचार और लाभ भी मिलेगा। आइए जानते हैं आपके लिए दिवाली का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि: कार्यों में व्यस्त रहेंगे

Today 24 October Aaj Ka Rashifal दिवाली पर इन राशियों को मिलेगा शुभ लाभ, देखें आपका दिन कैसा रहेगा

गणेशजी कहते हैं कि मेष राशि के लोगों को आज कुछ समय नियमित कार्यों के अलावा आत्मचिंतन और आत्मनिरीक्षण में बिताना चाहिए। यह आपको अपने कई उलझे हुए कार्यों को व्यवस्थित करने का अवसर दे सकता है। अगर घर में आंतरिक बदलाव से जुड़ी कोई योजना है तो उस पर विचार करें। दूसरों को ज्यादा अनुशासित न करें। अपने व्यवहार को थोड़ा नरम रखें। आज किसी भी तरह की पार्टनरशिप की योजना बनाने से बचें। पति-पत्नी के बीच अहंकार को लेकर विवाद हो सकता है। सेहत थोड़ी कमजोर हो सकती है।

आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। लक्ष्मी पूजन में 11 कौड़ियों पर हल्दी और केसर का लेप लगाकर माता को अर्पित करें।

वृषभ राशि: शुभ समाचार से मन प्रसन्न होगा

Today 24 October Aaj Ka Rashifal दिवाली पर इन राशियों को मिलेगा शुभ लाभ, देखें आपका दिन कैसा रहेगा

गणेशजी कहते हैं कि वृष राशि के लोगों आज घर में किसी खास मेहमानों के आने से व्यस्त हो सकते हैं। आज आप अपनी दैनिक गतिविधियों में से कुछ समय विश्राम और मौज-मस्ती के लिए बिताएंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थी का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। इस समय उनका फोकस बाहरी गतिविधियों और मौज-मस्ती पर रहेगा। आज दिवाली के मौका पर आपको दिन की शुरुआत में काफी भागदौड़ रहेगी। पार्टनर के साथ किसी भी तरह की अनबन न होने दें। स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है।

भाग्य आज 76 प्रतिशत तक आपके साथ हे। दिवाली पर लक्ष्मी पूजन में लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि: बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा

Today 24 October Aaj Ka Rashifal दिवाली पर इन राशियों को मिलेगा शुभ लाभ, देखें आपका दिन कैसा रहेगा

गणेशजी बता रहे हैं कि आज मिथुन राशि के लोग आज अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को ठीक से निभा पाएंगे। घर में आज दिवाली के मौके पर हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। साथ ही आज आपको बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। अचानक किसी नकारात्मक चीज के संपर्क में आने से भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। कोशिश करें कि इन बातों को आप पर हावी न होने दें और स्थिति को बचाएं। आज किसी भी तरह के लेन-देन के मामलों से बचें। वैवाहिक संबंधों में मधुरता आ सकती है। अपना रूटीन चेकअप करवाते रहें।

आपका भाग्य आज 75 प्रतिशत रहेगा। लक्ष्मी पूजन में श्रीयंत्र की भी पूजा करें और लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि: ऊर्जावान महसूस करेंगे

Today 24 October Aaj Ka Rashifal दिवाली पर इन राशियों को मिलेगा शुभ लाभ, देखें आपका दिन कैसा रहेगा

कर्क राशि के लोगों के लिए गणेशजी कहते हैं कि आज आपके कुछ निजी काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे। इस समय ग्रह गोचर आपके पक्ष में हैं। किसी खास व्यक्ति का सहयोग भी आपको मिलेगा। ध्यान रखें कि किसी पर बहुत जल्दी या भावुकता के कारण भरोसा करना विश्वासघात का कारण बन सकता है। दिन भर के काम के बाद परिवार के साथ बैठकर आप फिर से ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है।

भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। दिवाली पर लक्ष्मी पूजन में कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

सिंह राशि: जोखिम लेने से बचें

Today 24 October Aaj Ka Rashifal दिवाली पर इन राशियों को मिलेगा शुभ लाभ, देखें आपका दिन कैसा रहेगा

गणेशजी कहते हैं कि सिंह राशि के लोग आज कुछ नई चीजें सीखने और समझने में समय बिताएं। कोई भी सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज दिवाली के मौके पर गिफ्ट आदि के चक्कर में खर्चा ज्यादा होगा। हालांकि,आमदनी के बढ़ते साधन से कोई परेशानी नहीं होगी। निजी जीवन से जुड़ा कोई भी जोखिम लेने से बचें। मन में कुछ नकारात्मक विचार उठ सकते हैं, नकारात्मक चीजों को नियंत्रित करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में लाभ की बजाय मेहनत अधिक रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय हो सकता है।

भाग्य आज 81 प्रतिशत आपका साथ देगा। दिवाली पर लक्ष्मी पूजन में शंख की भी पूजा करें।

कन्या राशि: घर का काम ज्यादा रहेगा

Today 24 October Aaj Ka Rashifal दिवाली पर इन राशियों को मिलेगा शुभ लाभ, देखें आपका दिन कैसा रहेगा

गणेशजी कहते हैं कि कन्या राशि के लोगों के किसी पारिवारिक या सामाजिक मामले में विचारों को विशेष महत्व दिया जाएगा। साथ ही आज आपकी बातचीत कई लोगों के साथ होगी जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। कोई फंसा हुआ रुपया भी प्राप्त हो सकता है। किसी अनजान व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए सावधान रहें। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। त्योहार के माहौल में छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आज दिवाली के मौके पर काम ज्यादा रहेगा।

आज भाग्य 90 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। दिवाली पर पीपल के वृक्ष के नीचे पांच दीपक जलाएं।

तुला राशि: गंभीरता से हर कार्य को करेंगे

Today 24 October Aaj Ka Rashifal दिवाली पर इन राशियों को मिलेगा शुभ लाभ, देखें आपका दिन कैसा रहेगा

तुला राशि के लोगों के लिए गणेशजी कहते हैं कि अगर कोई अदालती मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। इसलिए अपनी पार्टी को मजबूत करने का प्रयास करें। दूर के रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ भी संबंध स्थापित हो सकते हैं। दूसरे के काम में दखल न दें, किसी को बिना बात के सलाह भी न दें। कार्यक्षेत्र में हर कार्य को गंभीरता से पूरा करने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन सुखमय हो सकता है। आपको पेट से संबंधित कोई समस्या हो सकती है।

भाग्य आज 82 प्रतिशत आपका साथ देगा। दिवाली पर जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

वृश्चिक राशि: योजनाओं की शुरुआत करेंगे

Today 24 October Aaj Ka Rashifal दिवाली पर इन राशियों को मिलेगा शुभ लाभ, देखें आपका दिन कैसा रहेगा

गणेशजी कहते हैं कि आज वृश्चिक राशि के लोग काम ज्यादा होने पर पारिवारिक सुख के लिए समय निकालेंगे। इस समय अपनी कार्यकुशलता पर पूरे विश्वास के साथ अपनी योजनाओं की शुरुआत करें। बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार करें। किसी के साथ संवाद करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। कार्य क्षेत्र में किसी भी प्रकार के कागजी कार्य या आदेश को पूरा करते समय पूरी सावधानी बरतें।

भाग्य आज 79 प्रतिशत तक आपके साथ है। दिवाली पर माता लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

धनु राशि: भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे

Today 24 October Aaj Ka Rashifal दिवाली पर इन राशियों को मिलेगा शुभ लाभ, देखें आपका दिन कैसा रहेगा

गणेशजी कहते हैं कि धनु राशि के लोगों को आज अपनी मेहनत और लगन का पूरा लाभ मिलने वाला है। इसलिए अपने काम पर फोकस रखें। कुछ अज्ञात विषयों में भी आपकी रुचि जागृत होगी। पब्लिक डीलिंग और मीडिया से जुड़े कार्यों पर अधिक ध्यान दें। इस समय कुछ अपमानजनक स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। शाम के समय आप दिवाली पूजन की तैयारियों में परिवार की मदद करेंगे।

भाग्य आज 75 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। दिवाली पर माता लक्ष्मी की कौड़ियों से पूजा करें।

मकर राशि: रिश्तेदारों को पूरा सहयोग मिलेगा

Today 24 October Aaj Ka Rashifal दिवाली पर इन राशियों को मिलेगा शुभ लाभ, देखें आपका दिन कैसा रहेगा

गणेशजी कहते हैं कि मकर राशि के जातक जरूरत के समय आप रिश्तेदारों को पूरा सहयोग देंगे। ऐसा करने से आपको हार्दिक सुख की प्राप्ति होगी। आपके विनम्र स्वभाव के कारण घर और समाज में आपकी प्रशंसा होगी। पड़ोसियों से पुराना विवाद भी सुलझ सकता है। कई बार आप काल्पनिक योजनाएं बना लेते हैं, जिससे आपके कार्य खराब हो सकते हैं। पारिवारिक मामलों में ज्यादा दखल न दें। बदलते परिवेश का आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

भाग्य आज 90 प्रतिशत आपका साथ देगा। दिवाली पर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करें।

कुंभ राशि: ज्यादा दिखावा न करें

Today 24 October Aaj Ka Rashifal दिवाली पर इन राशियों को मिलेगा शुभ लाभ, देखें आपका दिन कैसा रहेगा

गणेशजी कहते हैं कि कुंभ राशि के लोग आज त्योहार के मौके पर कुछ करीबी लोगों मिलने जा सकते हैं। ये मुलाकात आपको कुछ अच्छे परिणाम दे सकती है। सामाजिक स्तर पर भी आपको एक नई पहचान मिल सकती है। आज का कुछ समय बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में व्यतीत होगा। अपनी सफलता का ज्यादा दिखावा न करें यह आपके प्रतिनिधियों के बीच ईर्ष्या की भावना पैदा कर सकता है। जोड़ों में किसी प्रकार का दर्द बढ़ सकता है।

आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

मीन राशि: खुशी का माहौल रहेगा

Today 24 October Aaj Ka Rashifal दिवाली पर इन राशियों को मिलेगा शुभ लाभ, देखें आपका दिन कैसा रहेगा

गणेशजी बता रहे हैं कि मीन राशि के लोग आज लंबे समय के बाद घर में मेहमानों के आने से खुशी का माहौल रहेगा। साथ ही कोई पारिवारिक विवाद सुलझेगा। बच्चे की कोई सकारात्मक गतिविधि आपको सुकून देगी। आपकी किसी जिद या व्यवहार के कारण मातृ पक्ष से संबंधों में खटास आ सकती है। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से जुड़ना आपके लिए फायदेमंद नहीं रहेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों और कर्मचारियों के साथ संबंध खराब न होने दें। व्यावसायिक मामलों को अपने घर को प्रभावित न करने दें।

भाग्य आज 85 प्रतिशत आपका साथ देगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

– ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला (पुत्र बेजन दारूवाला)

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts