Connect with us

Uncategorized

Today 4 December 2022 धनु राशि में बना है आज धन योग, देखिए मेष से मीन तक सभी राशियों पर कैसा रहेगा असर

 Aaj Ka Rashifal, रविवार 4 दिसंबर का पंचांग बता रहा है कि आज अश्विनी नक्षत्र प्रभाव में रहेगा। बुध शुक्र का संचार धनु राशि में होगा जिससे धन दायक लक्ष्मी नारायण योग प्रभाव में रहेगा। चंद्रमा भी मेष राशि में संचार करते हुए आज शुक्र बुध के साथ नवम पंचम योग बनाएंगे। इन स्थितियों में आज का दिन मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर कुंभ, मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, देखिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे।

मेष राशि : कड़ी मेहनत करेंगे

Today 4 December 2022 धनु राशि में बना है आज धन योग, देखिए मेष से मीन तक सभी राशियों पर कैसा रहेगा असर

आज मेष राशि वाले लाभ प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है इसलिए अपने काम पर फोकस रखें। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें अन्यथा आपके सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। अचानक घरेलू खर्चो आ सकती है, इसके लिए आपको अपनी जेब का ध्यान रखना होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और निवेशों से फायदा होगा। परिवार का वातावरण ठीक रहेगा और एक-दूसरे की मदद के लिए तैयार रहेंगे।

भाग्य आज 75 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। जल में गुड़हल का फूल डालकर सूर्य देव को अर्पित करें।

वृषभ राशि : अपने कार्य पर फोकस रखें

Today 4 December 2022 धनु राशि में बना है आज धन योग, देखिए मेष से मीन तक सभी राशियों पर कैसा रहेगा असर

वृष राशि वालों को आज अटके कार्यों में परिजनों से सहयोग मिलेगा और पारिवारिक वातावरण प्रसन्नता भरा रहेगा। व्यापार में आपके द्वारा लिए गया कोई व्यापारिक निर्णय लाभकारी साबित होगा। नौकरी पेशा जातक अपने कार्य पर फोकस रखें और ओवर कॉन्फिडेंस से बचें अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। प्रियजनों के साथ स्थितियों को शांति से हैंडल कर पाएंगे। आज बातचीत के समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग करने से बचें। निवेश करने से पहले विशेषज्ञों से एकबार राय अवश्य ले लें।

भाग्य आज 79 प्रतिशत तक आपके साथ हे। जल में काले तिल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

मिथुन राशि : समझदारी से काम पूरे करें

Today 4 December 2022 धनु राशि में बना है आज धन योग, देखिए मेष से मीन तक सभी राशियों पर कैसा रहेगा असर

गणेशजी मिथुन राशि वालों से कह रहे हैं कि आज जल्दबाजी में कार्य करने बजाय शांति और समझदारी से काम पूरे करें। नौकरी पेशा जातकों को आज कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज शुभ परिणाम प्राप्त होंगे और गुरुजनों और परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ गैरजरूरी चीजों पर धन खर्च कर सकते हैं इसलिए अपनी आर्थिक स्थिति का ध्यान रखें।

आज भाग्य 95 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें और मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

कर्क राशि : नई जानकारियां मिलेंगी

Today 4 December 2022 धनु राशि में बना है आज धन योग, देखिए मेष से मीन तक सभी राशियों पर कैसा रहेगा असर

आज कर्क राशि वालों को कुछ नई जानकारियां मिलेंगी, जो भविष्य में काफी काम आएंगे। सामाजिक कार्यों को करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। नौकरी पेशा जातक अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान अपने संवाद पर ध्यान दें अन्यथा मुसीबत में फंस सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई में ध्यान लगाने के लिए कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं इसलिए शांत रहकर समझदारी से काम करें। पारिवारिक सदस्यों के बीच किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं।

भाग्य आज 82 प्रतिशत आपका साथ देगा। सूर्यदेव को अर्घ्य दें और जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

सिंह राशि : कामकाज की अधिकता रहेगी

Today 4 December 2022 धनु राशि में बना है आज धन योग, देखिए मेष से मीन तक सभी राशियों पर कैसा रहेगा असर

गणेशजी सिंह राशि वालों से कह रहे हैं कि आज कामकाज की अधिकता रहेगी, जो आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। किसी भी कार्य को जल्दबाजी में करेंगे तो आपको नुकसान हो सकता है। परिवार के साथ समय व्यतीत करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। दोस्तों और परिचितों के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा। व्यापारी नई योजनाएं बनाएंगे, जो लाभकारी सिद्ध होंगी। अपने लव पार्टनर से बात करते समय गलतफहमियों को सुलझाने का प्रयास करें।

भाग्य आज 76 प्रतिशत तक आपके साथ है। बहते हुए जल में गुड़ व चावल को मिश्रित कर प्रवाहित कर दें।

कन्या राशि: अधिकारी भी प्रशंसा करेंगे

Today 4 December 2022 धनु राशि में बना है आज धन योग, देखिए मेष से मीन तक सभी राशियों पर कैसा रहेगा असर

कन्या राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहेगा, जिस वजह से अधिकारी भी प्रशंसा करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी शामिल होने से आपके सम्मान में बढ़ोतरी होगी। पिछले कुछ दिनों से चली आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आएगा। संतान की शिक्षा या करियर को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी, जिसकी वजह से आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज अगर यात्रा कर रहे हैं तो अपने सामान का ध्यान रखें।

आपका भाग्‍य आज 75 प्रतिशत रहेगा। सूर्यदेव की पूजा करें और सूर्य चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि: संबंध मधुर रहेंगे

Today 4 December 2022 धनु राशि में बना है आज धन योग, देखिए मेष से मीन तक सभी राशियों पर कैसा रहेगा असर

गणेशजी तुला राशि वालों से कह रहे हैं कि आज करियर को लेकर तरह तरह के ख्याल आएंगे और नकारात्मक भावनाएं भी उठ सकती हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ संबंध मधुर रहेंगे और माता के स्वास्थ्य में कुछ परेशानियों का अनुभव कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में पिछले कुछ दिनों से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी। घर पर किसी शुभ कार्यक्रम का आयोजन को लेकर चर्चा कर सकते हैं। भाइयों के साथ किसी भी प्रकार के विवाद और तनाव से बचें अन्यथा आपको ही परेशानी होगी।

भाग्य आज 90 प्रतिशत आपका साथ देगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

वृश्चिक राशि: पुराने मतभेद सुलझेंगे

Today 4 December 2022 धनु राशि में बना है आज धन योग, देखिए मेष से मीन तक सभी राशियों पर कैसा रहेगा असर

वृश्चिक राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज कार्यक्षेत्र और पारिवारिक जीवन में कुछ पुराने मतभेद सुलझेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका समर्पण किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करेगा, जिससे आपके मन का बोझ भी हल्का होगा। किसी अधिकारी की मदद से संतान से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। प्रियजनों और दोस्तों की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारियों को आज कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

आज भाग्य 90 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे पांच दीपक जलाएं।

धनु राशि: मेहनत का फल मिलेगा

Today 4 December 2022 धनु राशि में बना है आज धन योग, देखिए मेष से मीन तक सभी राशियों पर कैसा रहेगा असर

गणेशजी धनु राशि वालों से कह रहे हैं कि आपको मेहनत का फल मिलेगा और व्यापारियों के लिए आज का दिन तनाव मुक्त रहेगा। चल अचल संपत्ति से लाभ प्राप्ति हो सकती है, निवेश भी आज फायदेमंद रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आप रिलैक्स महसूस करेंगे। लव लाइफ वाले जातक अपने रिश्तों को मजबूत करने का प्रयास करेंगे और गलतफहमियों को दूर करें।

भाग्य आज 81 प्रतिशत आपका साथ देगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और गीता का पाठ करें।

मकर राशि: पारिवारिक माहौल खुशनुमा होगा

Today 4 December 2022 धनु राशि में बना है आज धन योग, देखिए मेष से मीन तक सभी राशियों पर कैसा रहेगा असर

मकर राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा और परिवार के सदस्यों के साथ कुछ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की वजह से कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है इसलिए आप अन्य रोजगार की भी तलाश कर सकते हैं। नकारात्मक बातों को खुद पर हावी न होने दें और अपने कामकाज पर ध्यान दें। आज आप कुछ नए दोस्त बना सकते हैं लेकिन उनपर इतनी जल्दी भरोसा करने से बचें। हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से पीड़ित लोग अपना विशेष ध्यान रखें।

भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सूर्य चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि: नए दोस्त भी बनेंगे

Today 4 December 2022 धनु राशि में बना है आज धन योग, देखिए मेष से मीन तक सभी राशियों पर कैसा रहेगा असर

गणेशजी कुंभ राशि वालों से कह रहे हैं कि आज आपको भाई-बहनों के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। कुछ नए दोस्त भी बनेंगे लेकिन वे ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाएंगे। सामाजिक कार्यों में शामिल होने से आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। अगर आप किसी प्रोजेक्ट में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो उससे पहले एक बार गंभीरता से विचार कर लें। प्रियजनों के साथ बातचीत के दौरान सावधानी बरतें और अपने शब्दों और वाणी पर ध्यान दें।

आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

मीन राशि: मतभेद हो सकते हैं

Today 4 December 2022 धनु राशि में बना है आज धन योग, देखिए मेष से मीन तक सभी राशियों पर कैसा रहेगा असर

मीन राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि नौकरी में बदलाव की योजना बनाने वालों को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। ससुराल पक्ष के कुछ लोगों के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं। इसके साथ ही आपके खर्चों में भी वृद्धि की आशंका बन रही है। अगर आप किसी कानूनी मामले का सामना कर रहे हैं तो आपको कुछ धन खर्च करना पड़ सकता है। कामकाज के दौरान अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पीठ दर्द की शिकायत हो सकती है।

भाग्य आज 90 प्रतिशत आपका साथ देगा। सूर्यदेव को जल दें और माता लक्ष्मी की पूजा करें।

– ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला (पुत्र बेजन दारूवाला)

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts