Connect with us

Uncategorized

Today 4 September 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : धनु राशि में जाएंगे चंद्रमा वृष और तुला सहित इन राशियों को मिल रहा फायदा

आज का राशिफल, दिन रविवार 4 सितंबर को चंद्रमा का संचार वृश्चिक उपरांत धनु राशि में होगा। साथ ही आज गंडमूल नक्षत्र ज्येष्ठा का प्रभाव बना रहेगा। ऐसे में आज का दिन शुक्र की दोनों राशियों वृष और तुला के लिए लाभप्रद रहेगा। इन दोनों राशियों के अलावा आज का दिन किन-किन राशियों के लिए लाभप्रद और शुभ रहेगा देखिए आज क्या कह रहे हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के सितारे।

मेष राशि: बड़े निर्णय से बचना चाहिए

Today 4 September 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : धनु राशि में जाएंगे चंद्रमा वृष और तुला सहित इन राशियों को मिल रहा फायदा

गणेशजी बता रहे हैं कि मेष राशि के लोग आज कुछ उलझन में रहेंगे। ऐसे में आज इनको किसी बड़े निर्णय से बचना चाहिए वैसे कारोबार के लिहाज से दिन इनका अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में भी भाग्य से इनको पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी और प्रेमी के लिए आज कुछ खरीदारी कर सकते हैं। वैसे आज काम के दबाव के साथ परिवार के लिए वक्त कैसा निकाला जाए इस पर भी आप भी सोच विचार में रहेंगे। वाहन संबंधी मामलों में खर्च हो सकता है। यात्रा पर जा रहे हैं तो पूरी तैयारी से निकले अपनी वाहन की जांच करवा कर जाएं नहीं तो दिक्कत हो सकती है।

भाग्य आज 79 प्रतिशत आपका साथ देगा। सफ़ेद वस्तुओं का दान करें।

वृषभ राशि: आपकी सहभागिता बढ़ेगी

Today 4 September 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : धनु राशि में जाएंगे चंद्रमा वृष और तुला सहित इन राशियों को मिल रहा फायदा

गणेशजी कह रहे हैं कि वृषभ राशि वालों को लंबे समय के बाद आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्य पूरे होने से खुशी मिलेगी कोई उपहार या सम्मान भी आज वृष राशि के लोगों को मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सहभागिता बढ़ेगी। जो लोग आज ऑफिस का काम कर रहे हैं या जिनकी आज छुट्टी नहीं है उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। साथ ही आज किसी से रोमांचक मुलाकात हो सकती है। साझेदारी फायदेमंद रहेगी।

भाग्य आज 91 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी को मोदक का भोग लगाएं।

मिथुन राशि: स्थिति को नियंत्रण में रखेंगे

Today 4 September 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : धनु राशि में जाएंगे चंद्रमा वृष और तुला सहित इन राशियों को मिल रहा फायदा

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज गणेशजी कह रहे हैं कि आपके ऊपर आज काम का दबाव अधिक रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यवस्था में कुछ बदलाव हो सकता है जिससे आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। लेकिन आपको धैर्य और संयम से चलना होगा इससे स्थिति को नियंत्रण में रख पाएंगे। आज सेहत को लेकर सजग रहना चाहिए, वायु विकार और सिर दर्द की शिकायत हो सकती है। परिवार में किसी संबंधी को लेकर आपकी चिंता रहेगी। बच्चों की शिक्षा पर भी आपको फोकस करना होगा।

भाग्य आज 64 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिव चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि: खट्टा मीठा अनुभव रहेगा

Today 4 September 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : धनु राशि में जाएंगे चंद्रमा वृष और तुला सहित इन राशियों को मिल रहा फायदा

आज कर्क राशि वालों के लिए गणेश कह रहे हैं कि आप अपने विचारों और क्षमताओं का खुलकर इस्तेमाल करें। किसी और के भरोसे बैठेंगे तो आपका काम बनेगा नहीं बल्कि और लटक जाएगा। इसलिए अपनी जिम्मेदारी को आगे बढ़कर पूरा करने की कोशिश कीजिए। आज आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा राशि से पांचवें और छठे घर में संचार करेंगे ऐसे में लव लाइफ में खट्टा मीठा अनुभव मिलेगा। शाम के समय बातों-बातों में कुछ ऐसा न बोल दें जिससे रिश्तों में कड़वाहट आए। कुछ लोगों को सर्दी जुकाम की शिकायत हो सकती है। ठंडी चीजों के सेवन से बचें।

भाग्य आज 85 प्रतिशत आपका साथ देगा। माता के चरण स्पर्श करें, आशीर्वाद लें।

सिंह राशि: संयम से काम लें

Today 4 September 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : धनु राशि में जाएंगे चंद्रमा वृष और तुला सहित इन राशियों को मिल रहा फायदा

गणेशजी कह रहे हैं कि सिंह राशि वालों के काम में आज कुछ लोग उलझन की स्थिति हो सकती है। काम में अचानक अरुचि हो सकती है और आप काम को बीच में ही छोड़ सकते हैं। सलाह है कि संयम से काम लें और काम के साथ थोड़ा संगीत भी सुनते रहें इससे नकारात्मक भाव हावी नहीं होगा। आज का दिन आपके लिए थोड़ा खर्चीला रहेगा। शौक की चीजों पर धन खर्च कर सकते हैं। वैसे आज इस राशि के लोगों को वाहन पर भी खर्च करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से किसी भी तरह संपर्क हो सकता है। रक्तचाप को नियंत्रित रखें, क्रोध से बचें।

भाग्य आज 75 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सूर्य देव को जल दें, गाय को गुड़ खिलाएं।

कन्या राशि: कई अच्छे मौके मिलेंगे

Today 4 September 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : धनु राशि में जाएंगे चंद्रमा वृष और तुला सहित इन राशियों को मिल रहा फायदा

गणेशजी बता रहे हैं कि कन्‍या राशि के लोग आज समाज सेवा के काम में सक्रिय रहेंगे। आपकी जान पहचान और परिचय का दायरा बढ़ेगा। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा, पढ़ाई-लिखाई में रुचि रहेगी। आज आपको कई अच्छे मौके मिलेंगे, जिससे आपको जीवन में सफलता मिल सकती है। निवेश भी फायदेमंद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से विवाद की आशंका है, शांति से काम लेना चाहिए।

भाग्य आज 75 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

तुला राशि: पिछले अनुभवों से सीखें

Today 4 September 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : धनु राशि में जाएंगे चंद्रमा वृष और तुला सहित इन राशियों को मिल रहा फायदा

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। इनको अपने प्रयास में कामयाबी मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, कहीं से लेन-देन करना है तो वह काम आज पूरा हो सकता है। सहकर्मियों के प्रति आपका व्यवहार उदार रहेगा और आप उनकी सभी गलतियों को क्षमा करने के लिए तैयार रहेंगे। लेकिन पिछले अनुभवों से सीखें। ताकि कोई दोबारा आपको परेशान न कर सके। बच्चों और जीवनसाथी की ओर से खुशी मिलेगी।

भाग्य आज 82 प्रतिशत आपका साथ देगा। आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ कीजिए, कुत्ते को रोटी खिलाना भी अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि: अटके काम पूरा करेंगे

Today 4 September 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : धनु राशि में जाएंगे चंद्रमा वृष और तुला सहित इन राशियों को मिल रहा फायदा

वृश्चिक राशि वाले आज काफी सामाजिक रह सकते हैं। मित्रों को परिजनों को लेकर आपकी चिंता और परेशानी बनी रह सकती है। आपको किसी मित्र की सहायता भी आज करनी पड़ सकती है। आपके लिए सलाह है कि दुनिया जहान के काम में परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को इग्नोर करेंगे तो इसका प्रभाव आपके घर की सुख शांति पर दिखेगा। जीवनसाथी को समय दीजिए और शाम का समय साथ बिताइए। कुछ लोगों पर हफ्ता के अटके हुए काम को पूरा करने का दबाव रहेगा। आर्थिक मामलों में दिन मिलाजुला रहेगा। घरेलू जरूरतों पर धन खर्च होगा।

भाग्य आज 80 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी की पूजा-अर्चना करें।

धनु राशि: आगे बढ़कर काम करें

Today 4 September 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : धनु राशि में जाएंगे चंद्रमा वृष और तुला सहित इन राशियों को मिल रहा फायदा

आज चंद्रमा आपकी राशि में आ रहे हैं इसलिए धनु राशि वालों का दिन मिलाजुला रहेगा। दिन के पहले भाग में आप कुछ उलझन में रहेंगे। काम का दबाव बना रहेगा। कुछ जरूरी के साथ गैर जरूरी खर्चे भी आज होंगे। कारोबार में सजग और सतर्क रहना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। आज सलाह है कि दूसरों पर अधिक निर्भर होने की बजाय खुद आगे बढ़कर काम करें नहीं तो काम प्रभावित होगा। जो लोग आज काम पर जा रहे हैं उन्हें कार्यक्षेत्र में संयम रखना होगा नहीं तो सहकर्मियों के साथ कुछ कहासुनी हो सकती है।

भाग्य आज 81 प्रतिशत तक आपके साथ है। भगवान विष्णु की पूजा करें, घी का दीप जलाएं।

मकर राशि: शांति का माहौल रहेगा

Today 4 September 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : धनु राशि में जाएंगे चंद्रमा वृष और तुला सहित इन राशियों को मिल रहा फायदा

गणेशजी बता रहे हैं कि मकर राशि वालों का मन आज कुछ उदासीन रह सकता है। कई तरह के विचार आज मन में आते-जाते रहेंगे, जो आपको मानसिक रूप से नुकसान पहुंचा सकते हैं। घर में शांति का माहौल रहेगा। माता-पिता और परिवार के साथ बेहतर समय बिता पाएंगे। हालांकि, आपके दैनिक कार्यों में कुछ व्यवधान हो सकता है। कुछ अटके अधूरे कामों को पूरा करने के लिए आपको अधिक परिश्रम करना होगा। आज खर्च भी आपका अधिक होने वाला है। चटपटा खाने में रुचि हो सकती है।

आपका भाग्य आज 75 प्रतिशत रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें।

कुंभ राशि: जल्दबाजी से बचना बेहतर

Today 4 September 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : धनु राशि में जाएंगे चंद्रमा वृष और तुला सहित इन राशियों को मिल रहा फायदा

कुंभ राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। इस राशि के लोग आज कुछ ज्यादा भावुक रह सकते हैं। अगर आपको कोई फैसला लेना है तो सोच-समझकर ही लें नहीं तो आपको बाद में इसका नुकसान भुगतना होगा। लोग आपकी भावुकता और उदारता का लाभ उठाना चाहेंगे इसलिए व्यवहारिक बनें। अगर किसी तरह की न्याय नीति या कानून से जुड़ा कोई मसला है तो जल्दबाजी से बचना ही बेहतर होगा। बच्चों पर जीवनसाथी को लेकर आज आप कुछ प्लान कर सकते हैं। छोटी यात्रा हो सकती है।

आज भाग्य 75 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दीया जलाएं।

मीन राशि: दूसरी चीजों में रुचि बढ़ेगी

Today 4 September 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : धनु राशि में जाएंगे चंद्रमा वृष और तुला सहित इन राशियों को मिल रहा फायदा

मीन राशि वालों की आज मुलाकात आज किसी अनुभवी व्यक्ति से हो सकती है। संतों और ज्ञानियों से मिलकर प्रसन्नता होगी। धर्म-कर्म में आपकी रुचि हो सकती है। क्रोध की वजह से आज आपका मूड और दिन खराब हो सकता है इसलिए किसी कोई बात बुरी भी लगे तो उसे हंसकर टाल दें। छात्रों का मन आज पढ़ाई से भटकेगा, दूसरी चीजों में रुचि बढ़ेगी। अचानक ऐसी परिस्थिति बन सकती है कि आपको न चाहते हुए भी धन खर्च करना पड़ जाएगा। उधार लेन-देन और निवेश के मामले से आज दूर रहें।

भाग्य आज 65 प्रतिशत आपका साथ देगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

– ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला (पुत्र बेजन दारूवाला)

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts