Connect with us

Uncategorized

Today 27 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : महीने का अंतिम शनिवार, देखिए किस राशि पर कैसा रहेगा सितारों का प्रभाव

शनिवार 27 अगस्त शनिश्चरी अमावस्या के दिन चंद्रमा का संचार दिन रात सिंह राशि में होगा। यहां चंद्रमा और सूर्य मिलकर साथ चलेंगे। जबकि आज मघा नक्षत्र प्रभाव में रहेगा। इन ग्रह नक्षत्रों की स्थिति से आज का दिन आपका कैसा बीतेगा। किन-किन राशियों के लिए अगस्त का अंतिम शनिवार शुभ लाभदायक रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल विस्तार से।

​मेष राशि : शुभ फलदायी रहेगा दिन

Today 27 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : महीने का अंतिम शनिवार, देखिए किस राशि पर कैसा रहेगा सितारों का प्रभाव

मेष राशि से पांचवें घर में आज सूर्य चंद्र का संयोग बना है जो इनके लिए शुभ फलदायी रहेगी। शिक्षा और करियर के मामले में आज इस राशि के लोग प्रगति करेंगे। परिवार और लव रिलेशन के मामले में संयमित व्यवहार रखना होगा नहीं तो कहासुनी हो सकती है। आज इस राशि के लोगों को खानपान में भी संयम रखना चाहिए। फैशन और ब्यूटी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी, प्रयास करना चाहिए।

आज भाग्य 78 % आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य को जल अर्घ्य दें।

​वृष राशि : कार्यक्षेत्र में रहेगा शानदार माहौल

Today 27 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : महीने का अंतिम शनिवार, देखिए किस राशि पर कैसा रहेगा सितारों का प्रभाव

वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुखों का अनुभव करवाने वाला रहेगा। आज घर और कार्यक्षेत्र दोनों ही जगह शानदार माहौल रहेगा। आज आपको मेहनत से बढ़कर धन लाभ मिल सकता है। शाम के समय आप अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी दूर रहने वाले संबंधी से संपर्क हो सकता है। कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। वैसे आपको बता दें कि आज कमाई के साथ खर्च भी बना रहेगा।
भाग्य आज 82 % आपका साथ देगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

मिथुन राशि : थोड़ा संभलकर रहे

Today 27 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : महीने का अंतिम शनिवार, देखिए किस राशि पर कैसा रहेगा सितारों का प्रभाव

गणेश जी कहते हैं साल की अंतिम शनिश्चरी अमावस्या पर मिथुन राशि के लोगों को आज के दिन थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। दरअसल, आज आपके कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित बदलाव की संभावना है। बदलाव आपके लिए काफी हद तक अनुकूल और लाभप्रद रहेगा। आज आपको परिवार में कोई शुभ समाचार मिलने की भी संभावना है। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रहेगा। कुछ लोगों को चिकित्सा पर धन खर्च करना पड़ सकता है।
भाग्य आज 72 प्रतिशत तक आपके साथ है। भगवान विष्णु की पूजा करें, विष्णु चालीसा या स्तोत्र का पाठ करें।

कर्क राशि : अधिकारियों से मिलेगा सहयोग

Today 27 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : महीने का अंतिम शनिवार, देखिए किस राशि पर कैसा रहेगा सितारों का प्रभाव

आज का दिन कर्क राशि के लोगों के लिए लाभप्रद रहेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में वरिष्ठजनों और अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है। पूर्व में आपने निवेश किया है तो इसका लाभ भी आप पा सकते हैं। सरकार और सरकारी क्षेत्र द्वारा लाभ मिलने का भी योग है तो कोई सरकारी काम अटका है तो प्रयास कीजिए। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना चाहिए, अनियमित खानपान पर नियंत्रण रखें। इस बात का ख्याल रखें कि हर चीज की अधिकता हानिकारक हो सकती है। आज वृश्चिक राशि का कोई व्यक्ति आपको आकर्षक प्रस्ताव दे सकता है। उनके बहकावे में न आए बल्कि सोच समझकर फैसला लें।

आपका भाग्‍य आज 75 प्रतिशत रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें, पीपल को जल दें।

सिंह राशि : परेशानियों का करना होगा सामना

Today 27 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : महीने का अंतिम शनिवार, देखिए किस राशि पर कैसा रहेगा सितारों का प्रभाव

आज के दिन सिंह राशि के लोगों की लाइफ में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव दिख सकता है। वैसे आपको इन बदलावों से कुछ उलझन और परेशानियों का भी सामना करना होगा। लेकिन धैर्य से आपको काम लेना होगा। परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाकर रखें इनसे सहयोग पा सकते हैं। कानूनी मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही से आपको बचना चाहिए। नौकरी और कारोबार के लिए दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा, प्रतिष्ठा और लाभ पाएंगे।

भाग्य आज 60 % आपका साथ देगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें, संभव हो तो भगवान को नीले रंग के फूल अर्पित करें।

​कन्या राशि : कारोबार में मिलेगा तनाव

Today 27 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : महीने का अंतिम शनिवार, देखिए किस राशि पर कैसा रहेगा सितारों का प्रभाव

कन्या राशि के लोगों के लिए आज दिन कुछ उलझन भरा रहेगा। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा नहीं तो दिक्कत हो सकती है। कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो आज हो सके तो टाल दें नहीं तो काम बनने में कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में लाभ से ज्यादा तनाव मिलेगा। शरीर में दर्द और थकान महसूस करेंगे। शाम का समय कुछ अनुकूल प्रतीत होगा।
भाग्य आज 77 प्रतिशत तक आपके साथ है। माता पिता से आशीर्वाद लें।

तुला राशि : आज अपनी ऊर्जा बर्बाद न करे

Today 27 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : महीने का अंतिम शनिवार, देखिए किस राशि पर कैसा रहेगा सितारों का प्रभाव

गणेश जी बता रहे हैं कि आज तुला राशि के लोगों को अपने स्वास्थ्य और वित्तीय संसाधनों पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको सलाह है कि आज दूसरे लोगों के काम में ज्यादा समय और ऊर्जा बर्बाद न करें क्योंकि ऐसे लोग एक के बाद एक मदद मांगते रहते हैं। आपको आसानी से ना कहना भी सीखना चाहिए नहीं तो लोग आपका फायदा उठाते रहेंगे। पारिवारिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। दूर रहने वाले संबंधियों से संपर्क हो सकता है।
आज भाग्य 82 % आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

​वृश्चिक राशि : भाग्य निभाएगा अहम भूमिका

Today 27 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : महीने का अंतिम शनिवार, देखिए किस राशि पर कैसा रहेगा सितारों का प्रभाव

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए गणेशजी बता रहे हैं कि आज आपका भाग्य अहम भूमिका निभाएगा। आप जीवन के हर क्षेत्र में प्रगति की ओर बढ़ते रहेंगे। आज आप किन्ही प्रस्तावों को स्वीकृति और योजनाओं से संबंधित भुगतान प्राप्त करने के बाद अपने व्यापार को आगे बढ़ाएंगे। आपको सही व्यक्ति और अच्छे अवसर मिलते रहेंगे जिनकी आप पहले से तलाश कर रहे थे।

भाग्य आज 84 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिव चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि : मानसिक रुप से रहेंगे परेशान

Today 27 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : महीने का अंतिम शनिवार, देखिए किस राशि पर कैसा रहेगा सितारों का प्रभाव

गणेशजी कहते हैं कि धनु राशि के लोग आज भले ही शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान हों, लेकिन आप साहस के साथ जो भी करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। साथ ही आज आपको काम और परिवार से जुड़ी कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, दिन के दूसरे हिस्से में आपको स्थिति का समाधान मिल जााएगा। व्यवसाय में किसी नए व्यक्ति से जुड़ने से पहले उसके बारे में अच्छे से जानकारी निकाल लें।

भाग्य आज 72 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

मकर राशि : निजी संबंध रहेंगे प्रेमपूर्ण

Today 27 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : महीने का अंतिम शनिवार, देखिए किस राशि पर कैसा रहेगा सितारों का प्रभाव

गणेश जी बता रहे हैं कि आज के दिन मकर राशि के लोगों के निजी संबंध प्रेमपूर्ण और सहयोगी रहेंगे। साथ ही आज अच्छा स्वास्थ्य होने से आप विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। अपने साथी के साथ मिलकर आप अपने संसाधनों को जमा करने में सक्षम होंगे। शाम का समय आप किसी धार्मिक कार्यों में व्यतीत कर सकते हैं।
आज भाग्य 95 % आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा खिलाये।

​कुंभ राशि : व्यापारिक संबंधों में होगा लाभ

Today 27 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : महीने का अंतिम शनिवार, देखिए किस राशि पर कैसा रहेगा सितारों का प्रभाव

कुंभ राशि के लोगों के लिए गणेशजी कह रहे हैं कि आज आपको व्यापारिक साझेदारी और संबंधों से लाभ होगा। लेकिन, निजी संबंधों में आज त्रिकोणीय संबंध आपके जीवन में मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। साथ ही आज आप अपने जीवन में कई भूमिकाएं निभाने वाले हैं। शाम का समय दोस्तों और परिवार के साथ मनोरंजन में बितेगा।
भाग्य आज 92 % आपका साथ देगा। हनुमान जी को सिंदूर भेट करें।

मीन राशि : आपके लिए विशेष दिन

Today 27 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : महीने का अंतिम शनिवार, देखिए किस राशि पर कैसा रहेगा सितारों का प्रभाव

गणेशजी के अनुसार, मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन विशेष है। आज आप सहयोगियों की मदद से किसी बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। साथ ही किसी वरिष्ठ व्यक्ति के हस्तक्षेप से आज पुराना पारिवारिक विवाद सुलझ जाएगा। आज आर्थिक मामलों में भी भाग्य आपका साथ देगा। छात्रों के प्रदर्शन सुधरेगा। धर्म-कर्म के काम में रुचि रहेगी। कलात्मक योग्यता निखरेगी।
आपका भाग्‍य आज 85 प्रतिशत साथ देगा। शनि चालीसा का पाठ करें।
ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला ( पुत्र बेजन दारूवाला)

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts