Connect with us

उत्तराखण्ड

टिहरी : ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर खाई में गिरी बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा सड़क पर छिटका

खबर शेयर करें -

 टिहरी : बीती देर रात ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर एक बाइक खाई में गिर गई। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग एनएच-58 देवप्रयाग के पास बीती रात 11 बजे एक बाइक सड़क से नीचे खाई में गिर गई।

केदारनाथ से पानीपत हरियाणा जा रहे थे बाइक सवार

बाइक पर दो युवक सवार थे, जिसमें से एक युवक सड़क से नीचे खाई में गिरा गया। वहीं दूसरा युवक सड़क पर छिटक गया। बताया गया कि दोनों केदारनाथ से दर्शन कर पानीपत हरियाणा जा रहे थे। मृतक का नाम ललित पुत्र लाजवेंद्र उम्र-21 वर्ष है। वहीं दूसरे युवक का नाम पवन पुत्र जय सिंह उम्र-30 है।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि दोनों बाइक सवार केदारनाथ से दर्शन के बाद हरियाणा लौट रहे थे। देवप्रयाग के पास सड़क पर पत्थर गिरे होने के कारण बाइक असंतुलित हो गई और बाइक चला रहा पवन बाइक सहित गिर गया।

पीछे बैठा ललित उझलकर खाई में गिर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके स्वजन को सूचित कर दिया गया है। जहां पर हादसा हुआ है वहां पर डेंजर जोन है और पुलिस ने चेतावनी बोर्ड भी पहले से ही लगाया था।

बदरीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रही बोलेरो के ब्रेक हुए फेल

वहीं बुधवार को बदरीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रही यात्रियों से भरी बोलेरो का पातालगंगा के पास अचानक ब्रेक फेल हो गया और हादसे का शिकार हो गई। जिसमें दो लोगों को मामूली चोट आई हैं। दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया।

हरिद्वार: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत

लालढांग में कांगड़ी स्थित शराब की दुकान के पास वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। सोमवार देर शाम किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि कांगड़ी स्थित शराब की दुकान के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति चोटिल और घायल पड़ा हे।

जिस पर चंडीघाट चौकी इंचार्ज नवीन पुरोहित और कांस्टेबल राजवीर ने उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए 108 से जिला अस्पताल भेजा, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष श्यामपुर अनिल चौहान ने बताया कि मृतक के कपड़ों की तलाशी ली गई तो उसके जेब से शिनाख्त के लिए दस्तावेज नहीं मिला।

स्थानीय लोगों से भी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई उसे पहचान नहीं पाया। प्रथम दृष्टया किसी वाहन के टक्कर मारने से चोटिल होना प्रतीत हो रहा है। बताया कि आसपास के थानों में मृतक के फोटो शिनाख्त के लिए भिजवा दिए गए हैं।

सड़क हादसे में पौड़ी के फैक्ट्री कर्मचारी की मौत

सिडकुल क्षेत्र में एक स्कूटी सवार फैक्ट्री कर्मचारी को अज्ञात वाहन को टक्कर मार दी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कर्मचारी पौड़ी गढ़वाल का निवासी था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस के मुताबिक, सुरेश बिष्ट निवासी बिचलो बादलपुर गहड़ी दमखाल पौड़ी गढ़वाल सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। वह सिडकुल क्षेत्र में ही किराये में रह रहा था।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page