Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

तीन नाबालिग बहनो के साथ सामुहिक दुष्कर्म दो आरोपी हिरासत में

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लाख प्रयास करें. लेकिन होगा वही जो यहां पर अपराधी चाहता है. इतनी पॉवर होने के बावजूद आज ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा बांदा जिले में जहां चार छेड़खानी की घटनाएं ना होती हूं. कानून नाम की चीज ही नहीं है. ऐसा ही बांदा जिले में 3 बहनों के साथ सामूहिक बलात्कार  करने का मामला सामने आया है. वहीं, दो युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है.

दरअसल, ये मामला बांदा जिले की देहात कोतवाली के एक गांव का है. मिली जानकारी के मुताबिक, तीनो नाबालिग मासूम खेत की रखवाली कर रही थीं. उसी दौरान पास के ही तालाब में पानी भरने जाते समय रास्ते मे 2 युवकों ने तीनो नाबालिग बहनों को दबोच लिया. जिसके बाद झोपड़ी में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया. इसके बाद दोनों ही आरोपी मौके से फरार हो गए. इस दौरान तीनो बहनों के चीख पुकार शोर मचाने के बाद ग्रामीणों ने बचाया और परिजनों को घटना की जानकारी दी. इस मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर रेप सहित गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर ली है.इसके साथ ही बच्चियों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है. बच्चियों की उम्र 6 7 व 8 साल है.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts