Connect with us

Kasturi News

मोतीचूर के पास उनकी बाइक को उत्तराखंड परिवहन निगम की बस ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे तीनों बस के अगले पहिए की चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को 108 की मदद से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Uncategorized

रोडवेज बस की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

खबर शेयर करें -

हरिद्वार देहरादून राजमार्ग पर मोतीचूर के समय बस की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति समेत एक 10 साल की लड़की की मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सराय ज्वालापुर निवासी शाहवान उम्र 30 वर्ष पुत्र इस्तियाक अपनी पत्नी आसमा उम्र 27 वर्ष, व भतीजी मिशवा उम्र 10 वर्ष के साथ ऋषिकेश से अपने घर ज्वालापुर हरिद्वार की तरफ जा रहे थे।

मोतीचूर के पास उनकी बाइक को उत्तराखंड परिवहन निगम की बस ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे तीनों बस के अगले पहिए की चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को 108 की मदद से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में शाहवान के चाचा अहसान ने रायवाला थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts