Connect with us

Uncategorized

धारचूला में भूस्खलन से खतरा बढ़ा, रात में शिफ्ट किए 48 परिवार

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़। शुक्रवार को अपराहन 3 बजे तेज वर्षा होने के कारण धारचूला नगर के निकट एल-धारा के पास पूर्व से भूस्खलन के सक्रिय होने की स्थिति में आपात व्यवस्था के अन्तर्गत 8 परिवारों को सुरक्षा के दृष्टिगत अन्यत्र स्थल पर शिफ्ट किया गया। सायं लगभग 6 बजे उक्त स्थल पर भारी मात्रा में भूस्खलन होने लगा, जिस कारण बड़े-बड़े बोल्डर और मलवा धारचूला बाजार की ओर जाने लगा। उक्त बोल्डर और मलवे के कारण 2 भवन पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए तथा अन्य भवन खतरे की जद में आ गए, जिस कारण लगभग 40 परिवारों को टी०आर०सी०, जी०आई०सी० तथा जनजाति छात्रावास में बने आश्रय स्थलों में शिफ्ट किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Viral Jokes : लौकी की सब्जी में आ जाएगा पनीर का स्वाद, पति ने बताया ये खास तरीका


जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने तत्काल आपात बैठक बुलाकर सम्बन्धित अधिकारियों को राहत व बचाव, सुरक्षा, मलबा हटाने, पेयजल व विद्युत आदि व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के बावत निर्देश दिये! जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, उप जिलाधिकारी धारचूला, जिला पूर्ति अधिकारी पिथौरागढ़, बी0आर0ओ0, अधिशासी अभियन्ता लो०नि०वि० अस्कोट, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत धारचूला, अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड धारचूला, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान को संबंधित व्यस्थाओं के बावत निर्देश दिये।

मौके पर सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी द्वारा एन०डी०आर०एफ० / एस०डी० आर०एफ० तथा अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts