Connect with us

Uncategorized

शुरू हुई ये प्रक्रिया,उत्तराखंड में जल्द लागू हो सकता है यूनिफॉर्म सिविल कोड

देहरादून। उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए जनता के सुझावों और विचारों को शामिल किए जाने को लेकर समिति ने आज राजभवन में वेबसाइट का शुभारंभ किया किया। इस दौरान समिति ने प्रदेश के करीब एक करोड़ लोगों को मैसेज और व्हाट्सएप के जरिए मैसेज भी भेजे, जिसके माध्यम से समिति ने जनता से उनकी राय मांगी है।
समिति के अनुसार समान नागरिक संहिता के परीक्षण एवं क्रियान्वयन के लिए वेबसाइट को जारी किया गया है। साथ ही समिति ने जनता से अनुरोध किया है कि प्रदेश की जनता बढ़-चढ़ कर अपनी राय को समिति को दे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ग्रहण करने के साथ ही उत्तराखंड राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने की बात कही थी। इसके बाद सरकार की पहली कैबिनेट में यूसीसी को लागू करने के लिए समिति का गठन करने का निर्णय लिया और फिर 27 मई 2022 को सरकार ने जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय समिति का गठन किया था।
इस समिति की अभी तक 4 बैठके हो चुकी हैं। आज देहरादून में समिति ने पांचवी बैठक की। समिति ने यूसीसी के लिए दो सब कमेटी भी बनाई है। जिसके तहत एक दिल्ली और दूसरी देहरादून में काम कर रही है। समिति की अध्यक्ष जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई ने कहा कि यह समिति सरकार को अपनी रिपोर्ट कब तक सौंपेगी, इसीलिए कोई टाइम लिमिट अभी नहीं है क्योंकि प्रदेश की जनता से सुझाव मांगे गए हैं जिसमें काफी वक्त लग सकता है। जनता से जो सुझाव प्राप्त होंगे उन सूचनाओं का विश्लेषण किया जाएगा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts