Connect with us

Uncategorized

दोहरे हत्याकांड से दहला उत्तराखंड का यह शहर

बिलासपुर: बिलासपुर में एक ही परिवार में हुए जमीन विवाद ने हत्या का रूप ले लिया. आरोपी के परिवार ने मिलकर अपने ही भाई भाभी की हत्या कर दी है. मामला बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जरहाभाठा मिनी बस्ती के ओम नगर का है. आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को जप्त कर  लिया है. आरोपियों में पति पत्नी सहित दो नाबालिक लडकियां हैं. जिनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया  गया है.

पुश्तैनी जमीन के लिए हुआ विवाद:पुलिस ने बताया कि शहर से लगे ग्राम सैदा में आरोपी और मृतक के परिवार की 7 एकड़ पुश्तैनी जमीन है. जिसको लेकर लंबे समय से परिवार में भाइयों के बीच विवाद चल रहा था इसके अलावा जरहाभाठा में आरोपी ने कुछ दुकान बनवाया था. जिसे उसके भाई ने कब्जा कर लिया था. हत्या के पहले मृतक और आरोपियों के बीच ग्राम सैदा के पुश्तैनी जमीन में दोनों परिवार का विवाद हुआ था .यह विवाद लगातार बढ़ता गया. जिसमें यह खूनी घटना हुई.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts