Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की चिंतन बैठक चार से देहरादून के रायवाला में, मोहन भागवत के साथ ही अखिल भारतीय कार्यकारिणी होगी शामिल

खबर शेयर करें -

देहरादून: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की चिंतन बैठक चार से 11 अपै्रल तक देहरादून के रायवाला स्थित आरोवैली आश्रम में होगी। बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ ही संघ की समूची अखिल भारतीय कार्यकारिणी भाग लेगी। चिंतन बैठक में संघ के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा होगी।

चिंतन बैठक के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत चार अप्रैल को रायवाला पहुंचेंगे। वह रायवाला जंक्शन तक टे्रन से आएंगे और फिर वहां से कार द्वारा बैठक स्थल जाएंगे। संघ से जुड़े सूत्रों के अनुसार संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों में से कुछ तीन अपै्रल की शाम और कुछ चार अपै्रल को रायवाला पहुंचेंगे। चिंतन बैठक में संघ के कार्यों की समीक्षा के साथ ही विस्तार और भावी कार्यक्रमों को लेकर मंथन होगा।

इस बीच संघ की चिंतन बैठक को देखते हुए पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने शनिवार शाम को आरोवैली आश्रम पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संघ प्रमुख के रूट प्लान के अनुसार की गई व्यवस्था का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उधर, प्रशासन भी इस महत्वपूर्ण बैठक को लेकर चौकन्ना है। रायवाला में हनुमान चौक से लेकर आरोवैली आश्रम तक साढ़े चार किलोमीटर मार्ग को चकाचक बनाया गया है।

नियमावली का परीक्षण कराने के दिए निर्देश

मत्स्य पालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मत्स्य निरीक्षक अधीनस्थ सेवा नियमावली पर उठ रहे सवालों को देखते हुए सचिव मत्स्य आर मीनाक्षी सुंदरम को इसका परीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह ध्यान रखा जाए कि इससे पात्र युवाओं के हित प्रभावित न हों।

शनिवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र जुगरान ने मत्स्य व पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मत्स्य पालन मंत्री को बताया कि नई सेवा नियमावली से काफी युवाओं का हित प्रभावित हो रहा है। पूर्व में लागू सेवा नियमावली में जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान अथवा मत्स्यकी विज्ञान के स्नातक मत्स्य निरीक्षक के लिए आवेदन कर सकते थे। अब केवल मत्स्यकी विज्ञान में स्नातक युवा ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे हजारों स्नातक इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। इस पर मत्स्य व पशुपालन मंत्री ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts