Connect with us

Uncategorized

यह होंगे टीम के नए चेहरे,भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड BJP ने महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद नए सिरे से प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की तैयारियां भी शुरू कर दी थी। अनुमान लगाया जा रहा था कि जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट अपनी नई टीम घोषित कर देंगे।

काफी मंथन के बाद आज उन्होंने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें कुछ नए और कुछ पुराने चेहरे शामिल किए गए हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी अब भी मनवीर चौहान ही बने रहेंगे।

8 नेताओं को दिया गया उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी। बलवंत सिंह भौयारल, कैलाश शर्मा, कुलदीप कुमार, कल्पना सैनी, नीरू देवी, मुकेश कोली, शैलेंद्र बिष्ट और देशराज कर्णवाल को बनाया गया प्रदेश उपाध्यक्ष।

तीन नेताओं को दी गई प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी। खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट और आदित्य कोठारी को बनाया गया महामंत्री।

पुनीत मित्तल को बनाया गया कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल को बनाया गया प्रदेश का कोषाध्यक्ष।

8 नेताओं को दी गई प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी। मीना गंगोला, आदित्य चौहान, मीरा रतूड़ी, हेमा जोशी, लीलावती राणा, राकेश नैनवाल, गुरविंदर सिंह चंडोक और विकास शर्मा को दी गई प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts