Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

अप्रैल में इन 9 ग्रहों की स्थिति से बनेगा धन राज योग, जानें किन 4 राशि वालों को होगा महालाभ

खबर शेयर करें -

ग्रहों के महापरिवर्तन का असर कुछ राशियों पर शुभ पड़ेगा और कुछ राशियों को कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। जानें किन ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन व किन राशियों को होगा महालाभ, पढ़ें यहां

ज्योतिष शास्त्र में किसी भी ग्रह के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। अप्रैल में 9 ग्रह गोचर करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में इस घटना को बेहद अहम माना जा रहा है। ग्रहों के महापरिवर्तन का असर कुछ राशियों पर शुभ पड़ेगा और कुछ राशियों को कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। जानें किन ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन व किन राशियों को होगा महालाभ-

किन ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन-

चंद्रमा हर सवा दो दिन में राशि परिवर्तन करता है। मंगल ग्रह का 7 अप्रैल को कुंभ राशि में गोचर होगा। बुध 8 अप्रैल को मेष राशि में गोचर होगा। सूर्य 14 अप्रैल को उच्च राशि मेष में प्रवेश करेंगे। शुक्र 27 अप्रैल को मीन राशि में गोचर करेंगे। गुरु 13 अप्रैल को मीन राशि में गोचर करेंगे। 29 अप्रैल को शनि कुंभ राशि में गोचर करेंगे।  राहु 12 अप्रैल को मेष राशि में गोचर करेगा। केतु 12 अप्रैल को तुला राशि में गोचर करेगा। राहु व केतु हमेशा एक साथ ही राशि परिवर्तन करते हैं।

मेष- मेष राशि वालों के लिए नौ ग्रहों का गोचर शुभफलदायी माना जा रहा है। ग्रहों की स्थिति से आपकी कुंडली में हंस व रोचक नाम का राज योग बनेगा। जिसके प्रभाव से आपको नौकरी व व्यापार में सफलता हासिल हो सकती है। नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं तो 29 अप्रैल से पहले करना लाभकारी रहेगा।

वृषभ- ग्रहों के राशि परिवर्तन से आपकी कुंडली में धन राज योग का निर्माण हो रहा है। शुक्रदेव 27 अप्रैल को आपके लाभ स्थाम में उच्च के विराजमान होंगे। इसके साथ ही शनिदेव भी साथ में स्थित होंगे। जिसके प्रभाव से आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। विदेश से धन लाभभ हो सकता है। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

मिथुन- अप्रैल में आपकी कुंडली के दशम भाव में राज योग का निर्माण होगा। इसलिए आपको राजसत्ता की प्राप्ति हो सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को तरक्की के प्रबल योग बनेंगे। व्यापारियों को जबरदस्त मुनाफा हो सकता है। नए व्यवसायिक संबंध बनाने के लिए समय अनुकूल है। निवेश के लिए भी समय अनुकूल है।

धनु- धनु राशि वालों की कुंडली में चतुर्थ भाव में राज योग का निर्माण हो रहा है। इस समय आपको प्रॉपर्टी व वाहन सुख मिल सकता है। 29 अप्रैल को शनि के राशि परिवर्तन करते ही आपको धनु की साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। आपकी राशि के स्वामी गुरु उच्च होकर गोचर करेंगे और हंस नाम का राज योग बनाएंगे। इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts