Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

नैनीताल की युवती से हरिद्वार में दुष्कर्म, नौकरी का झांसा

खबर शेयर करें -

हरिद्वार। नैनीताल की रहने वाली युवती से हरिद्वार में नौकरी के नाम पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती हरिद्वार में एक सिक्योरिटी एजेंसी में काम करती है। उसे दूसरी जगह पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ गलत काम किया। हैवानियत यहीं खत्म नहीं हुई। हैवानों ने उसकी वीडियो भी बनाई और वायरल करने की धमकी देते रहे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हरिद्वार सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवती का शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है जिसमें उसने बताया कि वो एक सिक्योरिटी एजेंसी में काम करती है। मूलरूप से नैनीताल के एक गांव की रहने वाली है।

जॉब बदलने के इरादे से वो कोटेक हेल्थ केयर किशनपुर रूड़की में इंटरव्यू देने गयी जहां पर बरेली उत्तर प्रदेश निवासी सुरेन्द्र कुमार से उसकी मुलाकात हुई। युवती का आरोप है कि विगत 22 फरवरी को सुरेन्द्र ने उसे फोन किया और बताया कि उसने उसकी जॉब के लिए एक कंपनी में बात की है। तुम्हारे स्कूली दस्तावेज चाहिएं यह कहकर सुरेन्द्र युवती के कमरे पर पहुंच गया। उसके पास खाने पीने का सामान भी था। कोल्डड्रिंक में उसने पहले से कुछ मिलाया हुआ था जिसे पीते ही वो बेहोश हो गयी। जिसका फायदा उठाकर सुरेन्द्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बनाई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts