Connect with us

Uncategorized

नशीले इंजेक्शन बेच रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया

 हल्द्वानी: नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने एक 25 साल के युवक को नशे का धंधा करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 50 नशे से इंजेक्शन बरामद हुए हैं। आरोपित छात्रों के अलावा स्थानीय नशेडिय़ों को नशा सामग्री उपलब्ध कराता था। गिरफ्तार युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल बनभूलपुरा पुलिस उसका पुराना रिकार्ड खंगालने में जुटी है।

बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि हिमालय स्कूल के पास रहने वाले शाहरूख उर्फ बीडी को लेकर लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने इंदिरानगर स्थित रेलवे क्रासिंग के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से नशीली दवाओं से जुड़े 50 इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में कई संदिग्धों के बारे में भी पुलिस को शाहरूख से सुराग मिले हैं। अब यह लोग भी पुलिस के रडार पर है। एसओ के मुताबिक गिरफ्तार तस्कर को मंगलवार को ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। टीम में दारोगा मनोज यादव, सिपाही भूपेंद्र ज्येष्ठा और अमनदीप सिंह शामिल थे।

बनभूलपुरा नशा तस्करी का गढ़

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र घनी आबादी वाला क्षेत्र है। पूर्व में कई बार पुलिस यहां से स्मैक व चरस तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा नशीले इंजेक्शनों से जुड़े अधिकांश मामले भी इसी क्षेत्र से सामने आए हैं। ऐेसे में पुलिस उन मेडिकल स्टोर को भी चिन्हित करने में जुटी है। जो इस धंधे में संलिप्त है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts