Connect with us

Uncategorized

शादी में गोली मारकर युवक का भेजा उड़ाया ,शादी में होश खो बैठा चाचा का साला

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। शादी समारोह में हुई मामूली कहासुनी में चाचा के साले ने युवक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश में लक्सर से सहारनपुर तक दबिश दे रही है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित अकोढा कलां निवासी विशाल (21) पुत्र शिव कुमार सुल्तानपुर क्षेत्र के ओसपुर गांव में शुक्रवार को एक शादी समारोह में आया था। यहां उसकी अपने चाचा के साले रजनीश निवासी नकुड़, सहारनपुर हाल निवासी सिमली, लक्सर से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। रिश्तेदारों ने दोनों में बीच बचाव करा दिया। मामला शांत होने के बाद विशाल अपने घर आ गया। बताया जा रहा है कि शाम करीब पांच बजे रजनीश, विशाल के घर पहुंचा।

आरोपी ने विशाल के सिर से तमंचा सटाकर गोली मार दी। विशाल लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर परिजनों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही एसपी देहात एसके सिंह भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए।

कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। आरोपी की लक्सर और सहारनपुर में तलाश की जा रही है। विशाल की हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों को अब तक विश्वास नहीं हो रहा है कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा है। वहीं, घटना के बाद विशाल के घर पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही आसपास के रिश्तेदार भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts