Connect with us

Uncategorized

भागीरथी नदी में युवक ने लगाई छलांग, तलाश जारी

उत्तरकाशी के भटवाड़ी तहसील के एक युवक ने गत दिवस भागीरथी नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल पाया। जिसके बाद आज सुबह 9 बजे दोबारा तलाशी अभियान शुरू किया गया लेकिन लापता युवक का कोई पता नहीं चल पाया। फिलहाल नदी में छलांग लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सांय करीब 3:30 बजे उत्तरकाशी के लोकेश रावत (28) निवासी कुमाल्टी तहसील भटवाड़ी ने अपने क्षेत्र में भागीरथी नदी में छलांग लगा दी थी। सूचना मिलने पर आपातकालीन परिचालन केंद्र/जनपद आपदा प्रबंधन अधिकारी द्वारा तत्काल सभी रेस्क्यू टीमो एन.डी.आर.एफ, एस.डी.आर.एफ एवं पुलिस को उक्त घटना क्षेत्र में सर्च अभियान हेतु भेजा गया। रेस्क्यू टीम ने लापता व्यक्ति को घटनास्थल से मनेरी झील के समीप तक सर्च किया, परंतु व्यक्ति का कोई पता नहीं चल पाया।

रात्रि में अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू अभियान को बंद किया गया था और आज सुबह करीब 9 बजे से SDRF के 07, NDRF के 17, मनेरी पुलिस के 03, तथा आपदा प्रबंधन QRT टीम सभी रेस्क्यू टीमों द्वारा उक्त घटना स्थल से मनेरी झील तक सर्च अभियान में कार्य कर रही है लेकिन उक्त लापता व्यक्ति का कोई पता नहीं चल पाया। व्यक्ति ने किस वजह से नदी में छलांग लगाई इस मामले में भी अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts