Connect with us

Uncategorized

नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने किया ह॔गामा

किच्छा। सिरौली के एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक युवक की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई है। उसके परिजनों ने नशा मुक्त केंद्र के संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत का कारणों के बारे में जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल सकेगी।
मिली जानकारी के अनुसार पंतनगर थाना क्षेत्र के जवाहरनगर निवासी 35 वर्षीय भुवन सुयाल को नशे की गिरफ्त में आ जाने के कारण सिरौली के नई रोशनी एजुकेशन नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया था। बुधवार सुबह भुवन की तबियत अचानक अधिक खराब हो गई। जिसके बाद उसे सीएचसी में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

भुवन की मौत की सूचना पर उसके स्वजन भी वहां पहुच गए। उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सुबह तीन बजे भुवन की तबियत खराब होने के बाद भी उसे तत्काल बेहतर उपचार नहीं मिला। सही समय पर उसको उपचार मिलता तो भुवन की जान बच जाती।

नशा मुक्ति केंद्र के डायरेक्टर अनवार अहमद ने बताया सुबह लगभग सात बजे भुवन की तबियत खराब हुई थी। उसे सीएचसी ले जाया गया। यहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। भुवन के परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र पर हत्या का आरोप लगाया है, पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts