Connect with us

Uncategorized

महिला ने बैंक से निकाले पैसे, लाइन में खड़ा युवक पैसे लेकर हो गया फरार

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में एक सिरफिरा बैंक से पैसे निकाल रही महिला के पैसे लेकर फरार हो गया। बैक के पीओएस मशीन से महिला द्वारा पैसे निकालते ही पीछे लाईन में खड़ा व्यक्ति पैसे लेकर फरार हो गया। एसओजी टीम ने तत्परता से उक्त व्यक्ति को तलाश कर महिला के पैसे वापस दिलाए।
पुलिस के मुताबिक नंदा पत्नी जगदीश निवासी एंचोली पिथौरागढ़ अपने पति के साथ एसबीआई बैंक मुख्य शाखा पिथौरागढ़ में रुपए निकालने के लिए बैंक के अंदर गए थे । बैंक की पीओएस मशीन से उन्होंने अपने एटीएम कार्ड से 30,000 रुपए निकाले। उन्होंने पैसे वहां टेबल पर रख दिए। तभी एक अन्य व्यक्ति जो उनके पीछे लाइन में खड़ा था रुपयों को उठाकर वहां से फरार हो गया । इसकी सूचना मिलने पर तत्काल एसओजी टीम द्वारा एसबीआई बैंक में जाकर सीसीटीवी फुटेज चैक की गई। उस व्यक्ति की फोटोग्राफ को कई लोगों को दिखा कर उसके संबंध में जानकारी करते हुए व्यक्ति को तलाश किया गया । उक्त व्यक्ति द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी गई तथा 30000 रुपए महिला को वापस किये गये । कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने उक्त व्यक्ति के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी । तथा भविष्य में इस प्रकार का कृत्य न करने की शख्त हिदायत दी गयी । महिला व उसके पति द्वारा पुलिस टीम की सराहना करते हुए धन्यवाद प्रकट किया ।

एसओजी टीम में उपनिरीक्षक हरीश सिंह प्रभारी एसओजी,कांस्टेबल अशोक बुधियाल, ध्रुव सिंह,गोविन्द सिंह, सत्येंद्र सुयाल शामिल थे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts