Connect with us

Uncategorized

विवाहिता को ससुराल वालों ने ज़हर देकर मार दिया, वजह हैरान करने वाली….

उत्तराखंड। रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी बेटी की हत्या की है क्योंकि शादी के बाद विवाहिता ने दो बेटियों को जन्म दिया था। ससुराल वाले बेटा चाहते हैं। अब उसे जहर देकर मार दिया।
मामला गोकलपुर गांव का है। महिला के परिजनों ने बताया कि 26 साल की निरसल निवासी इक्कड़ कलां थाना पथरी की शादी पांच साल पहले झबरेड़ा थाना क्षेत्र के गोकलपुर गांव निवासी अंकुर पुत्र धर्मवीर के साथ हुई थी। शादी के बाद निरसल को दो बेटियां हुईं. निरसल की बड़ी बेटी तीन साल और छोटी बेटी डेढ़ साल की है। रविवार देर रात को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
निरसल के परिजनों के मुताबिक जैसे ही उन्हें निरसल के मौत की खबर मिली, वे सीधे गोकलपुर गांव पहुंचे। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी और आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने बेटे की चाहत में उनकी बेटी की हत्या कर दी। परिजनों के अनुसार बेटी के ससुराल वालों ने उन्हें उसकी मौत भी खबर भी नहीं दी थी। गांव के ही एक व्यक्ति ने फोन पर निरसल की मौत के बारे में बताया था।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts