Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

दिल्ली की जामा मस्जिद की दीवार बुलडोजर से गिराई शाही इमाम भड़के

खबर शेयर करें -

दिल्ली की जामा मस्जिद में गुरुवार को उस वक्त हंगामा हो गया, जब एमसीडी की एक टीम मस्जिद परिसर में मौजूद पार्क में बुलडोजर लेकर पहुंच गई. एमसीडी टीम ने दावा किया कि उसके पास कोर्ट का आदेश है और वह पार्क में बनाए गए एक कमरे को गिराने आई है.

एमसीडी का बुलडोजर कमरे पर चलता उससे पहले जामा मस्जिद और पार्क के बीच में बनी दीवार पर चल गया. इस खबर के सामने आने के बाद इमाम बुखारी ने माइक से ऐलान किया और वह एमसीडी की टीम पर भड़क गए. इमाम बुखारी के ऐलान के बाद सैकड़ों की संख्या में लोग जामा मस्जिद की सीढ़ियों पर जमा हो गए. जामा मस्जिद पर लोगों की संख्या बढ़ने के बाद वहां पुलिस की भारी तैनाती की गई. बड़ी बात यह है कि यह दीवार ठीक उसी जगह बनी थी जहां पिछले जुमे के रोज सीढ़ियों पर नारेबाजी की गई थी.

MCD बनवाएगी टूटी हुई दीवार

एमसीडी और शाही इमाम के मुताबिक, जामा मस्जिद और आस पास के इलाके में अब माहौल शांत है. एमसीडी की टीम एक अवैध कमरे को तोड़ने के लिए पहुंची थी. वह कमरा जामा मस्जिद की दीवार से लगा हुआ था. अचानक से वह दीवार भी गिर गई, जिसके बाद एमसीडी की बुलडोजर टीम को विरोध का सामना करना पड़ा. हालांकि इस मामले पर शाही इमाम ने एमसीडी के कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ बैठक की है, जिस पर एमसीडी की तरफ से यह कहा गया है कि उस दीवार का पुनर्निर्माण कराया जाएगा. इसके बाद माहौल पूरी तरह शांत हो गया. फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर है.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts