Connect with us

Uncategorized

नैनीताल में युवक ‘हनीट्रैप’ का शिकार, ऐसे बनाई आपत्तिजनक क्लिप, अब ब्लैकमेलिंग

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में के सात नंबर निवासी एक युवक ने खुद को हनीट्रैप का शिकार बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। उसने आरोप लगाया है कि फेसबुक पर एक लड़का लड़की बनकर उससे काफी समय से बात कर रहा था और अब उससे पैसों की मांग कर ब्लैकमेल कर रहा है। प्रमोद कुमार ने मल्लीताल कोतवाली में शिकायत पत्र देते हुए बताया है कि कुछ दिनों पहले उसकी फेसबुक पर एक लड़की से दोस्ती हुई थी।

इस दौरान वह उसे वीडियो कॉल और मैसेज भी करती थी। उसने आरोप लगाया कि उसने इस दौरान धोखे से उसकी आपत्तिजनक हालत में वीडियो बना ली। उसे ब्लैकमेल कर पैसों की डिमांड कर रही है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है। साथ ही युवक ने यह भी आरोप लगाया कि फेसबुक पर मैसेज के माध्यम से जो लड़की उससे बात करती थी वह असल में एक लड़का है जो फर्जी आईडी बना कर उसे धोखा दे रहा था और अब उसकी वीडियो परिवार को भेजने की धमकी दे रहा है साथ ही मोटी रकम की डिमांड कर रहा है जिससे वह मानसिक तनाव में है। उसने संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। एसआई हरीश सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts