Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

उत्तराखंड चुनाव 2022 से ऐन पहले हरक सिंह रावत आज दिल्ली में ज्वाइन कर सकते हैं कांग्रेस, जानें- इस पर क्या बोले सीएम

खबर शेयर करें -

देहरादून। Uttarakhand Vidhan Sabha Election 2022 भाजपा से छह साल के लिए निष्कासित किए गए और मंत्रिमंडल से बर्खास्त हरक सिंह रावत (Harak Singh Rawat) आज दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। हरक सिंह रावत ने भाजपा पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि अब भाजपा को हराने के लिए काम करूंगा। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा ने हरक सिंह रावत को कई मौके दिए हैं। भाजरा परिवारवाद नहीं, राष्ट्रवाद की पार्टी है।

दरअसल, रविवार देर रात भाजपा से हरक सिंह रावत को छह साल के लिए पार्टी से निष्‍कासित कर दिया था। साथ ही मंत्रिमंडल से भी बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद अब आज हरक सिंह रावत दिल्‍ली में कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। हरक छह साल पहले मार्च 2016 में आठ अन्‍य कांग्रेस विधायकों के साथ कांग्रेस छोड भाजपा में आए थे। हरक सिंह रावत ने भाजपा पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, अब भाजपा को हराने के लिए काम करूंगा। हरक सिंह रावत ने बताया कि वे कांग्रेस में शामिल होंगे या जनता के लिए काम करेंगे। वही, इस पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा ने हरक सिंह को कई मौके दिए हैं। भाजपा परिवारवाद नहीं, राष्ट्रवाद की पार्टी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized