Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

डी-फार्मा की छात्रा की सरेआम गोली मारकर हत्या, हरिद्वार के ज्वालापुर की थी छात्रा: आरोपित फरार

खबर शेयर करें -

देहरादून: सहस्रधारा रोड स्थित सिद्धार्थ ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन के बाहर छात्रा की उसके साथ पढऩे वाले छात्र ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। वह छात्रा को जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास कर रहा था, इन्कार करने पर आरोपित ने घटना को अंजाम दिया। आरोपित बाइक व देसी कट्टा घटनास्थल पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गंभीर हालत में छात्रा को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, आरोपित की गिरफ्तारी को पुलिस उसके संभावित ठिकानों में दबिश दे रही है।

हालांकि अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि आरोपित की गिरफ्तारी होने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। वहीं पुलिस छात्रा के स्वजन से भी जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है।

हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित द्वारिका विहार निवासी 20 वर्षीय वंशिका बंसल देहरादून में डी-फार्मा की पढ़ाई कर रही थी और कालेज के हास्टल में रह रही थी। वंशिका की क्लास में सुंदरवाला, रायपुर निवासी आरोपित आदित्य तोमर भी पढ़ता है। गुुरुवार शाम को वंशिका कुछ सामान लेने के लिए अपनी सहेली के साथ कालेज के बाहर एक जनरल स्टोर में गई थी। इसी दौरान आरोपित आदित्य बाइक से पहुंचा और वंशिका को जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश करने लगा। वंशिका ने जब इन्कार किया तो आरोपित ने जेब से देसी कट्टा निकाला और वंशिका के सिर से सटाकर गोली मार दी। घटना के बाद आरोपित बाइक व कट्टा मौके पर ही छोड़कर भाग गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक शहर सरिता डोबाल व पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी ने मौके पर पहुंचे। वहीं, रायपुर थाना पुलिस ने बाइक व देसी कट्टे को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपित की तलाश शुरू कर दी गई है।

दूसरी ओर मृतका के स्वजन हरिद्वार से देहरादून पहुंचे और कालेज प्रबंधन पर मिलीभगत का आरोप लगाया। इस दौरान कोरोनेशन अस्पताल में हाथापाई भी हुई। डालनवाला कोतवाली निरीक्षक एनके भट्ट कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे और मामले को शांत कराया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts