Connect with us

Uncategorized

अप्रैल में इन राशि वालों का खुलेगा किस्मत का ताला, एक के बाद एक बनते जाएंगे बिगड़े काम

अप्रैल में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। मेष से लेकर मीन राशि तक वालों के लिए अप्रैल का महीना महत्वपूर्ण साबित होगा। अप्रैल में ग्रहों के राशि परिवर्तन का कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा और कुछ राशि वालों को कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। जानें अप्रैल में किन राशि वालों का खुल सकता है किस्मत का ताला-

वृषभ- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना शुभ साबित होगा। अप्रैल में राहु का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। अभी राहु आपकी राशि में ही विराजमान हैं। राहु के आपकी राशि से जाते ही जीवन में आने वाली बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। इस समय आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन की संभावना है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। छात्रों को भी अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं।

सिंह- सिंह राशि वालों को अप्रैल माह में कई कार्यों में सफलता हासिल होगी। इस दौरान आपके काम की तारीफ भी हो सकती है। नौकरी में तरक्की की स्थिति बनेगी। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में धन लाभ हो सकता है। पढ़ाई में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। शांति का माहौल बना रहेगा। मां लक्ष्मी की इस दौरान आप पर विशेष कृपा रहेगी।

वृश्चिक– अप्रैल का महीना वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। इस दौरान आपको मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे। अप्रैल में केतु आपकी राशि से निकल जाएंगे। जिसके बाद आपको परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ेगा। प्रेम-प्रसंग में सफलता हासिल होगी। धन लाभ के योग बनेंगे। निवेश के लिए यह समय उत्तम है।

धनु- धनु राशि वालों की इस दौरान आर्थिक स्थिति सुधरेगी। शनिदेव की ओर से मिल रहे कष्ट कम होंगे। मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। इस समय आपको धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरी में परिवर्तन के लिए समय अनुकूल है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts