Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

ट्यूशन टीचर स्टूडेंट को बांधती थी राखी, पिता से थे फिजिकल रिलेशन, 7 साल में 40 लाख कराए खर्च

खबर शेयर करें -

राजस्थान के अलवर में हुए ट्यूशन टीचर प्रियंका खत्री की हत्या के मामले में एक के बाद एक हैरान करने वाले खुलासे हो रहे हैं. आरोपी कपिल गुप्ता ने पूछताछ में ऐसे खुलासे किए जिससे पुलिस भी हैरान रह गई. मिली जानकारी के मुताबिक स्टूडेंट का पिता पेशे से बिजनैसमेन था. वह खुद से 10 साल छोटी ट्यूशन टीचर के प्यार में इस कदर पागल हो गया कि लड़की का सारा खर्च खुद उठाने लगा. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने लड़की के लाइफ स्टाइल और हत्या को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. पुलिस सूत्रों बताते हैं कि बिजनेसमैन कपिल गुप्ता और ट्यूशन टीचर प्रियंका खत्री के बीच 7 साल से अफेयर चल रहा था. दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन भी बन गए थे.

आरोपी ने पुलिस को बताया है कि प्रियंका को सुंदर दिखना का काफी शौक था. इसके लिए वो कई तरह की दवाइयां खाती थी. उसका खर्च भी वो खुद ही उठाता था. कपिल ने कहा, प्रियंका की गला घोंटकर हत्या की. इस दौरान कार में तेज आवाज से गाना बजा दिया ताकि बाहर आवाज न जा सके. उसकी हत्या करने के बाद अपनी पत्नी और दो नौकरों की मदद से उसकी ला को पहले बोरे में डाला फिर नीमराणा के पास फेंक दिया.

प्यार में पागल बिजनेसमैन ने खर्च किए लाखों

कपिल का कहना है कि प्रियंका ने जब बच्चों को पढ़ाना शुरू किया था तो करीब दो साल के अंदर ही उनके बीच संबंध बन गए थे. प्रियंका को बाहर घुमाने लेकर जाता था. आरोपी का कहना है कि उसने 7 साल में प्रियंका पर करीब 40 लाख रुपये खर्च किए. हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों के रिश्ते की भनक पत्नी को न लगे इसलिए प्रियंका उनके बेटे को भाई मानकर राखी भी बांधती थी. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कहा कि प्रियंका कपल के साथ रहना चाहती थी. उसने शादी का ऑफर भी दिया था. बताया जाता है कि इससे पहले दो बार उसकी सगाई हो चुकी थी, लेकिन उसने रिश्ता तोड़ दिया. जब भी रिश्ता आता था तो झूठी बातें कर उसे तोड़ देते थे.

इतना ही नहीं घरवालों पर प्रेशर बनाए रखने के लिए प्रियंका ने एक बार खुदकुशी की कोशिश भी की थी.16 मार्च को प्लास्टिक के बोरे में प्रियंका की लाश अलवर के ततारपुर इलाके में मिली थी. फिर पुलिस ने इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाले. इसके आगार पर पुलिस ने गाड़ी का नंबर ट्रेस किया. फिर दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर दबिश दी गई. फिर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized