Connect with us

Uncategorized

दुखद हादसा- परिवारों में मचा हाहाकार, गंगा में समा गयी नाव, दो दर्जन लोग थे सवार

आज यानी मंगलवार सुबह मेरठ जनपद में हस्तिनापुर क्षेत्र के भीमकुंड गंगा घाट पर बड़ा हादसा हो गया। करीब दो दर्जन लोग नाव से गंगा पार कर रहे थे। इसी दौरान नाव गंगा में डूब गई। नाव के गंगा में डूबते ही हाहाकार मच गया। वहीं आनन-फानन कुछ लोगों को बचा लिया गया, लेकिन कई लोग अभी लापता हैं। सूचना मिल रही है कि एक शिक्षक का शिव निकाला गया। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं है। वहीं गंगा में हुए हादसे की खबर से शासन-प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मचा है। हस्तिनापुर क्षेत्र के भीमकुंड गंगा घाट पर पुल की एप्रोच रोड टूटने से गंगा में अवैध नाव संचालन किया जा रहा था। मंगलवार सुबह करीब दो दर्जन लोगों और एक दर्जन मोटरसाइकिल से भरी नाव बीच गंगा की धारा में पहुंची तो नाव का बैलेंस बिगड़ गया। इस दौरान नाव गंगा की धारा में समा गई। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से दर्जनों लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन कई लोग गंगा में डूब गए। उधर, मामले की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अलावा आसपास के सैकड़ों लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे। अभी स्थानीय पुलिस ही लोगों की मदद से गंगा में डूबे लोगों की तलाश कर रही है। बताया गया कि हादसा हुए करीब दो घंटे हो चुके हैं लेकिन, अभी तक राहत-बचाव कार्य शुरू नहीं किया गया है। इसी बात को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। वहीं गंगा में डूबे लोगों के परिजन गंगा के किनारे पर विलाप कर रहे हैं। वे अपने परिवार के लोगों को ढूंढने की लगातार मांग कर रहे हैं। उधर, थाना पुलिस लगातार मामले की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दे रही हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts