Connect with us

Uncategorized

आज नहीं चलेगी बाघ एक्सप्रेस

हल्द्वानी : Bagh express cancelled : अग्निपथ योजना के विरोध का असर बाघ एक्सप्रेस ट्रेन पर भी पड़ा है। शुक्रवार को ट्रेन जहां काठगोदाम स्टेशन पर आठ घंटा देरी से पहुंची। वहीं रेलवे की ओर से शनिवार के बाद रविवार यानी आज भी ट्रेन का संचालन बंद रखा गया है।

काठगोदाम-हावड़ा के बीच बाघ एक्सप्रेस 13019 ट्रेन सप्ताह में सातों दिन चलती है। हावड़ा से रात 9:45 बजे रवाना होकर ट्रेन सुबह 9:25 बजे काठगोदाम स्टेशन पर पहुंचती है। 35 घंटे 40 मिनट में सफर के दौरान यह ट्रेन 59 स्टेशनों पर रुकती है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यूपी के कई शहरों में हो रहे अग्निपथ के विरोध के कारण शुक्रवार को ट्रेन आठ घंटा देरी से पहुंची। ट्रेन शाम 5:38 बजे काठगोदाम पहुंची। रेलवे स्टेशन प्रबंधक चयन राय के मुताबिक अपरिहार्य कारणों के चलते रविवार और सोमवार को बाघ एक्सप्रेस का संचालन नहीं होगा। उन्होंने बताया शुक्रवार को ट्रेन में देरी के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा।

अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार में बीते चार दिनों से जारी अग्निपथ योजना के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनों के चलते रेल सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई। पूर्व मध्य रेलवे ने रविवार को भी सुबह 4 से रात 8 बजे तक बिहार में ट्रेनों का संचालन नहीं करने का फैसला लिया है। इस वजह से बिहार के रास्ते चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द किया गया है।

बता दें कि पूरे बिहार में सेना भर्ती के अभ्यर्थियों के प्रदर्शन से रेलवे को भारी नुकसान पहुंचा है। बीते तीन दिनों के भीतर प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर ट्रेनोंं में आग लगा दी, स्टेशन पर तोड़फोड़ की। साथ ही रेलवे ट्रैक जाम किए जाने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। इससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts