Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड के फिरकी गेंदबाज मयंक मिश्रा का काउंटी क्रिकेट में जलवा

हल्द्वानी। मूल रूप से रुद्रपुर वर्तमान में कई वर्षों से हल्द्वानी में रहकर अपनी गेदबाजी से उत्तराखंड रणजी टीम के सदस्य मयंक मिश्रा दूसरे वर्ष भी इंग्लैंड काउंटी क्रिकेट के यॉर्कशायर प्रीमियर लीग नार्थ में दूसरे मैच में अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे। 5 वर्षो से हल्द्वानी कोल्ट्स क्रिकेट एकेडमी में अपनी गेदबाजी को निखारने वाले मयंक मिश्रा 1 वर्ष से हल्द्वानी की जी एन जी क्रिकेट एरिना एकेडमी से जुड़ गये, और रणजी मुकाबले में भी उत्तराखंड को शानदार प्रदर्शन से क्वार्टर फाइनल में पहुँचा चुके हैं। मयंक मिश्रा ने यॉर्कशायर प्रीमियर लीग के इस मैच को मयंक मिश्रा की टीम ड्रिफील्ड टाउन क्रिकेट क्लब ने 132 रनो के बड़े अंतर से जीता, टीम के लिये सबसे ज्यादा नूह केली के 49 रनो की बदौलत 50 ओवर में 219 /8 रन बनाये, बेन केटलेवैल और नासिर जमाल 2 –2 विकेट लिये,जबाब में उतरी सेसे क्रिकेट क्लब की पूरी टीम मयंक मिश्रा के पंजे में फंस गई और 32.2ओवर में 87 रन पर पूरी टीम पवैलियन लौट गई। मयंक मिश्रा ने 13 ओवर में 5 मेडन ओवर के साथ 18 रन देकर 5 विकेट लिए। इसके अलावा जेम्स ने भी 3 विकेट लिये। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया उत्तराखंड का यह फिरकी गेंदबाज मयंक मिश्रा पिछले वर्ष भी काउंटी क्रिकेट में छाया रहा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts