Connect with us

Uncategorized

चाची के प्यार में युवक ने उठाया खौफनाक कदम

चाची के प्यार में युवक ने उठाया खौफनाक कदम

रीवा। जिले के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत छत्रपति नगर से एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया जहां एक भतीजे ने चाची के प्यार में पागल होकर चाची को एक कमरे में बंद करके ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया और स्वयं की नस काट कर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
महिला के गले में चोट थी जबकि युवक के हाथ की नस कटी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि युवक ने पहले अपनी चाची का गला रेता, फिर खुद के हाथ की नस को काट लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सामान थाना प्रभारी सुनील गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब 4 बजे सूचना मिली थी कि छत्रपति नगर में रहने वाली पूनम दुबे पत्नी रजनीश दुबे के घर में एक युवक जबरन घुस गया है और मारपीट कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया, जहां पूनम दुबे और रिश्ते में उसका भतीजा लगने वाला अंकुर दुबे खून से लथपथ हालत में पड़े हुए थे। पूनम के गले में ब्लेड से वार किया गया था, जबकि अंकुर के दोनों हाथ की नस कटी हुई थी। दोनों की हालत गंभीर थी, जिसके चलते उन्हें उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिया गया है।

चाची के प्यार में युवक ने उठाया खौफनाक कदम
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts