Connect with us
हल्द्वानी एक दिन के दौरे पर पहुंचे सीएम धामी, सर्किट हाउस की सीढ़ियों पर गिरने से बचे, अधिकारियों ने थामा हाथ, वायरल हो रही है विडियो

Uncategorized

CM धामी का अचानक सीढ़ियों से फिसला पांव, गिरने से बाल बाल बचे

हल्द्वानी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी दौरे पर हैं। आज दौरे के दौरान वे चोटिल होने से बाल-बाल बच गए। सीएम धामी हल्द्वानी में अधिकारियों के साथ बैठक करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान सर्किट हाउस में जाते समय वे सीढ़ियों से गिर गए। हालांकि साथ में चल रहे अधिकारियों ने उन्हें संभाल लिया।

इस घटना का वीडियो सामने आया है।मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दौरे के लिए हल्द्वानी पहुंचे थे। यहां काठगोदाम स्थित सर्टिक हाउस में उन्हें अधिकारियों के साथ बैठकर करनी थी। सर्किट हाउस पर जिले के अधिकारी उनका इंतजार कर रहे थे। तभी सीएम धामी का काफिला वहां पहुंचा। गाड़ी से उतरने के बाद वे सर्किट हाउस में जाने लगे। तभी सर्किट हाउस की सीढ़ियों पर चढ़ते समय सीएम धामी का संतुलन बिगड़ गया। वे गिरते-गिरते बच गए।

हालांकि उनके साथ में चल रहे अधिकारी ने तत्काल उनका हाथ थाम लिया और गिरने से बचा लिया। कुछ पल के लिए अधिकारियों की भी सांसे फूल गईं। इस दौरान मौके पर खड़ी मीडिया व अन्य के कैमरों में घटना कैद हो गई। बताया गया है कि सीएम बैठक के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के आवास भी जाएंगे। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। देखिए वीडियो

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts