Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

परीक्षा में असफल होने पर इंटर के छात्र ने लगा ली फांसी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर जिले में बोर्ड परीक्षा में असफल होने पर कक्षा 12वीं के एक छात्र ने आत्मघाती कदम उठा लिया। मामा के घर के पास ही युवक ने जंगल में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। कपकोट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बोरबलड़ा निवासी 17 वर्षीय मनोज दानू पुत्र हीरा सिंह दानू ने इस बार हल्द्वानी के एचएन इंटर कॉलेज से 12वीं की परीक्षा दी थी। छु्ट्टी होने के कारण वह इन दिनों अपने मामा प्रकाश सिंह दानू निवासी उगिंया धूर आया था। सोमवार को इंटर बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित हुए, लेकिन वह असफल हो गया। रिजल्ट आने के बाद कमरे जाकर गुमशुम होकर बैठ गया, हांलाकि मामा व स्वजनों ने उसे ढांढस भी बंधाया। इसके बाद वह सो गया। मंगलवार की सुबह वह उठा और जंगल की ओर चला गया और आत्मघाती कदम उठा लिया। उसने घर से 100 मीटर दूरी पर एक पेड़ पर फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के मामा ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष प्रताप नगरकोटी ने बताया कि मामले की जांच एसआई विवेक भट्ट कर रहे हैं। शव का जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts