Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

सिपाही बेटे की पत्नी को ससुर ने उतारा मौत के घाट, दृश्य देख कांप गए लोग

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक ससुर ने बहू की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। कुल्हाड़ी के वार से महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। ये दृश्य देख लोग कांप गए। सूचना पर मायका पक्ष के लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। हत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं।

घटना किरावली थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुर की है। यहां के रहने वाले 62 वर्षीय रघुवीर का बेटा गौरव यूपी पुलिस में सिपाही है। गौरव की पत्नी प्रियंका गांव में ही रहती है। आज मंगलवार सुबह रघुवीर ने प्रियंका पर उस समय हमला बोला, जब वो खाना बना रही थी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। हत्या के बाद आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और मामले की पड़ताल में जुट गयी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts