Connect with us

Uncategorized

सांप निगल गया था तौलिया, महिला डॉक्टर्स ने मिलकर पहले उसका मुंह खोला, फिर ऐसे निकाला उसे बाहर

कई बार आपने ऐसी खबरें सुनी होंगी, पढ़ी होंगी जिनमें पता चलता है कि भई डॉक्टर साहब ऑपरेशन कर रहे थे और कैंची मरीज के पेट में ही भूल गए। कई बार तो डॉक्टर्स तौलिया रखकर भी भूल जाते हैं। खैर, इंसान की गलतियां जितनी गिनी जाएं उतनी कम, गलती का पुतला जो ठहरा। सांप, जिसकी फुर्ती और शिकार करने के तरीके से हर कोई दंग हो जाता है। लेकिन कई बार सांप से भी गलती हो जाती है वो भी कुछ ऐसा शिकार कर बैठता है जो उसके लिए हानिकारक है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां सांप ने निगल लिया एक तौलिया। जी हां, तौलिया निगल गया सांप।

फिर क्या हुआ?

सांप निगल गया था तौलिया, महिला डॉक्टर्स ने मिलकर पहले उसका मुंह खोला, फिर ऐसे निकाला उसे बाहर

इसका वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है। हालांकि अभी यह नहीं पता कि मामला कहां का है। बस इसमें देखा जा सकता है कि एक विशाल सांप के मुंह को कुछ महिला डॉक्टर्स ने खोल रखा है। वो उसके मुंह से कुछ निकाल रही हैं। हालांकि बीच में वो जिससे इसें खींचकर निकाल रही होती हैं, वो भी टूट जाता है लेकिन वो हार नहीं मानती। अपना काम करती रहती हैं।

यहां देख सकते हैं दिलदहलाने वाला वीडियो

https://twitter.com/TheFigen/status/1552744836167606278

इतना लंबा होता है तौलिया

सांप निगल गया था तौलिया, महिला डॉक्टर्स ने मिलकर पहले उसका मुंह खोला, फिर ऐसे निकाला उसे बाहर

जब वो तौलिए को निकालना शुरू करती हैं, तो वो भी यह देखकर हैरान रह जाती हैं कि तौलिया कितना लंबा होता है। वो खींचती जाती हैं और तौलियां निकलता जाता है। सांप बेहोश है और वो उसके मुंह से तौलिया निकालती रहती हैं।

लोग भी देखकर रह गए दंग

सांप निगल गया था तौलिया, महिला डॉक्टर्स ने मिलकर पहले उसका मुंह खोला, फिर ऐसे निकाला उसे बाहर

बता दें कि खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को एक करोड़ चालिस लाख व्यूज मिल चुके हैं। एक यूजर ने लिखा कि क्या यह महिलाएं सांप के लिए खुश हो रही हैं या फिर तौलिए के लिए। तो दोस्तों, एक बात ध्यान रखें जंगलों में इंसानी सामान ना फेंके, जैसे प्लास्टिक की बोतलें और अन्य सामान जो जानवरों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts