Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

रुद्रपुर में दो युवकों के शव मिलने से सनसनी

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। रूद्रपुर में दो शव मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त का प्रयास किया लेिकन शिनाख्त नहीं हो पाई। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। शवों की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि किसी के भी शरीर में चोट के निशान नहीं है।
संजय नगर खेड़ा में रविवार की प्रात: सड़क किनारे 40 वर्षीय युवक बेहोश पड़ा हुआ था। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस 108 को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मी उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर अस्पताल कर्मियों की सूचना पर ट्रांजिट कैंप थाने के एसआइ धीरेंद्र पंत पुलिस कर्मियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और उसकी शिनाख्त का प्रयास किया।

पहचान न होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

वहीं रूद्रपुर के सिविल लाइन में भी 42 वर्षीय युवक का शव मिला है। पुलिस के मुताबिक दोनों के शरीर में चोट के निशान नहीं मिले। उनकी पहचान कराए जाने के लिए आसपास के थाना पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized