Connect with us

Uncategorized

दूसरी बेटी हुई तो साली को लेकर फरार हो गया पति

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मलिक का बगीचा निवासी सीमा पुत्री खलील ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका विवाह 4 मार्च 2017 को आकिब पुत्र अब्दुल माजिद निवासी मोहम्मदी मस्जिद बनभूलपुरा के साथ हुआ था। शादी के बाद दहेज में कार नहीं लाने पर उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। इस बीच वह गर्भवती हुई और उसने एक पुत्री को जन्म दिया जिसके बाद ससुरालियों का उत्पीड़न और भी ज्यादा बढ़ गया। इसके बाद उसकी दूसरी बेटी हुई तो इनका अत्याचार और भी ज्यादा बढ़ गया। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व उसका पति पानी जहर मिलाकर ले आया और उसे पिला दिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला का कहना है कि इसके कुछ दिन बाद पति आकिब उसकी छोटी बहन को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है और आज तक वापस नहीं आया है। महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts