Connect with us

Uncategorized

सज गया था मंडप, फेरे लेने से पहले पहुंच गई पुलिस और शादी होने से बच गई नाबालिग

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ पुलिस की एएचटीयू ऑपरेशन मुक्ति टीम ने आज पिथौरागढ़ के तोली गांव पहुंच कर नाबालिक की हो रही शादी मण्डप पर पहुँचकर रूकव दी। पुलिस ने बालिका को चाइल्ड हैल्प लाइन के हवाले कर, दिया है।
पुलिस के मुताबिक आज 16 अगस्त को पिथौरागढ़ जिला पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम तोली में एक नाबालिक की शादी कराई जा रही है । पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट/ ऑपरेशन मुक्ति प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मय चाईल्ड हैल्प लाईन की टीम के तोली में पहुँची। वहां देखा कि कमल राम के घर के आंगन में मण्डप लगा हुआ था तथा दुल्हा-दुल्हन शादी करने को तैयार हुए थे । जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि कमल राम अपने लड़के मनीष की शादी करा रहा था जो बालिक था परन्तु लड़की की आधार कार्ड के हिसाब से उम्र 16 वर्ष है । लड़के के पिता ने बताया कि कुछ दिन पूर्व हम लड़की को इसके माता-पिता की मर्जी से शादी करने के लिये दूसरे गांव से यहां लाये थे। आज हम इनकी शादी करा रहे हैं । ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा शादी को रूकवाया गया लड़की को आवश्यक कार्यवाही हेतु चाईल्ड हैल्प लाईन टीम के सुपुर्द किया गया । अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

ऑपरेशन मुक्ति टीम में निरीक्षक प्रभात कुमार एएचटीयू प्रभारी, कांस्टेबल निर्मल किशोर, दीपक खनका, लक्ष्मण सिंह चाईल्ड हेल्प लाईन,किरन जोशी- चाईल्ड हेल्प लाईन शामिल थे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts