Connect with us

Uncategorized

बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों की अब खेर नही इन गम्भीर धाराओं में होगा मुक़दमा

 देहरादून: उत्तराखंड में बच्चा चोरी के शक में लोगों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं. कुछ जगहों पर बच्चा चोरी को आधार बनाकर, सोशल मीडिया में अफवाह फैलाई जा रही है.

उत्तर प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड में भी बच्चा चोर की अफवाहों का बाजार गर्म है. बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने के अफवाह सोशल मीडिया में वायरल हैं. सोशल मीडिया में कई ऐसे वीडियो वायरल हैं, जिनको आधार बनाकर अफवाह फैलाई जा रही है. जिसको लेकर पुलिस ने सख्त चेतावनी देते हुए NSA के तहत कार्रवाई की बात कही है.

बच्चा चोर के अफवाहों का कारण लोगों में दहशत है. लोग बच्चों को घर से नहीं निकलने दे रहे हैं. बच्चा चोरी की अफवाह के कारण कई निर्दोष लोगों के साथ मारपीट की घटनाएं भी सामने आईं हैं. यही वजह है कि, सोशल मीडिया में बच्चा चोर गिरोह के फर्जी वीडियो डालकर अफवाह फैलाने वाले लोगों पर पुलिस अब सख्त कार्रवाई करने जा रही है. डीजीपी अशोक कुमार ने प्रदेश के सभी कप्तानों को निर्देशित किया है कि जो भी व्यक्ति बच्चा चोर गिरोह की अफवाह फैलाएगा, उस पर NSA यानी कि नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए.

सभी जिलों के कप्तानों ने जारी किया अलर्ट

डीजीपी का आदेश जारी होते ही सभी जिलों के कप्तानो ने जिलों में स्थित साइबर सेल और खुफिया तंत्र को अलर्ट कर दिया है. सोशल मीडिया में इस तरह से अफवाह फैलाने वाले लोगों की लिस्ट बना कर, कार्रवाई करना शुरू कर दिया गया है. दरअसल, यूपी के बाद अब उत्तराखंड के हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में बच्चा चोर गिरोह सक्रिय होने की अफवाह सोशल मीडिया में जम कर वायरल है. जिसके कुछ वीडियो भी देखने को मिल रहे हैं. जिसमें कई इलाकों में लोगों ने मारपीट भी की है.

बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों की अब खेर नही इन गम्भीर धाराओं में होगा मुक़दमा

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts