Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

ATM से रुपये निकासी के नियम बदले जान ले अन्यथा उठाना पड़ सकता है बड़ा नुकसान

खबर शेयर करें -

आप भी एटीएम से पैसे निकालते हैं तो जान लीजिए कि अब एटीएम से पैसे निकालने के नियम बदल चुके हैं. SBI ने एटीएम से ट्रांजैक्शन को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए नियम में बदलाव कर दिया है

आइए जानते हैं नए नियम के बारे में.

एसबीआई एटीएम से कैश निकालने के लिए आपको अब ओटीपी दर्ज करना होता है. अब नए नियम के तहत ग्राहक बिना ओटीपी के कैश नहीं निकाल सकते हैं. कैश निकासी के समय ग्राहकों को उनके मोबाइल फोन पर एक ओटीपी मिलता है जिसे डालने के बाद ही एटीएम से कैश निकलता है.

बैंक ने दी जानकारी

बैंक ने ट्वीट कर यह जानकारी भी देते हुए कहा, ‘एसबीआई एटीएम में लेनदेन के लिए हमारी ओटीपी आधारित नकद निकासी प्रणाली धोखेबाजों के खिलाफ टीकाकरण है. आपको धोखाधड़ी से बचाना हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. एसबीआई के ग्राहकों को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि ओटीपी आधारित नकद निकासी प्रणाली कैसे काम करेगी.

जानिए नए नियम

– एसबीआई एटीएम से कैश निकालने के लिए आपको एक ओटीपी (OTP) डालना होगा.
– इसके लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी जाएगा.
– चार अंकों की संख्या वाले ओटीपी ग्राहक को सिंगल ट्रांजैक्शन के लिए मिलेगा.
– आपको कैश निकासी के लिए इस स्क्रीन में बैंक के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करना होगा.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts