Connect with us

अपराध

आवासीय पट्टे पर चला रहे थे रेस्टोरेंट, डीएम ने दिखाई सख्ती; भूमि सरकार में निहित

आवासीय पट्टे पर चला रहे थे रेस्टोरेंट, डीएम ने दिखाई सख्ती; भूमि सरकार में निहित

 

 

कैंची धाम क्षेत्र में नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, पट्टा तत्काल प्रभाव से निरस्त

 

नैनीताल। आवासीय पट्टे की भूमि पर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित भूमि का पट्टा निरस्त करते हुए उसे राज्य सरकार के पक्ष में निहित करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

 

 

जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, यह भूमि मूल रूप से नंदराम को आवासीय उद्देश्य के लिए आवंटित की गई थी। बाद में उनके वारिस रोहित कुमार, दिनेश कुमार और संतोष कुमार, निवासी छड़ा मझेड़ा कैंची धाम, द्वारा उक्त 0.008 हेक्टेयर भूमि पर रेस्टोरेंट संचालित किया जा रहा था।

 

 

प्रशासनिक जांच में सामने आया कि आवासीय उपयोग के लिए आवंटित भूमि का इस्तेमाल खुले तौर पर व्यावसायिक गतिविधियों में किया जा रहा था, जो पट्टे की शर्तों का सीधा उल्लंघन है। मामले को गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से पट्टा निरस्त करने के साथ ही भूमि को राज्य सरकार के पक्ष में दर्ज करने के निर्देश दिए।

 

जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पट्टा शर्तों का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन और भी कड़ी कार्रवाई कर सकता है।

 

फोटो जिलाधिकारी नैनीताल

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts