Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

संगठन की निष्क्रिय इकाइयों में फेरबदल जल्द: हुकुम

खबर शेयर करें -

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश कार्यसमिति की बैठक
हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह व्यापारी हितों की उपेक्षा कर रहा है।
व्यापार मंडल प्रदेश कार्यसमिति की बैठक गौलापार के एक निजी वेंकट हाल में हुई। संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि कोरोना काल से व्यापारियों के कारोबार पर खासा असर पड़ा है। कई कारोबारी अभी भी संभल नहीं पा रहे हैं, बावजूद इसके सरकारों ने व्यापारियों की कोई मदद नहीं की जबकि व्यापारियों ने हमेशा सरकारों को सहयोग किया। उन्होंने कहा की संगठन की निष्क्रिय इकाइयों व पदाधिकारियों मेंं शीघ्र फेर बदल किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल व संचालन प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी ने किया। बैठक में अल्मोड़ा इकाई के अध्यक्ष दीप चंद्र जोशी ने कहा सेंपलिग के नाम पर जगह जगह व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है, जबकि गेटों से माल धड़ल्ले जा रहा है गांव देहात के दुकानदार जो माल उनको सप्लाय हो रहा है उसी को बेचते हैं। संरक्षक ऐनबी गुणवंत ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम संयोजक मुकेश बेलवाल ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि संगठन ने हमेशा व्यापारी हित में काम किया।
आफ ताब हुसैन, डॉ. बालम सिंह बिष्ट, रमेश जोशी, हेम भट्ट, जगमोहन चिलवाल ने भी कहा कि संगठन लगातार प्रगति कर रहा है।
चोरगलिया अध्यक्ष दीप चंद्र थुवाल, कोटा बाग अध्यक्ष विनोद बधानी, गौलापार अध्यक्ष पंकज कुमार, बैल पड़ाव अध्यक्ष अनिल बधानी, हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, यातायात नगर अध्यक्ष राजकुमार नेगी, हल्द्वानी ग्रामीण अध्यक्ष हर्ष जलाल, जिलाध्यक्ष राकेश बेलवाल, युवा मंडल अध्यक्ष अतुल गुप्ता, जिला युवा अध्यक्ष रवि गुप्ता ने कहा कि सरकार उनको राहत पैकेज दे। बैठक मेंं मौजूद शंकर जोशी, रेवाधर बृजवासी, आशा शुक्ला, शशि वर्मा, राकेश अग्रवाल, कुमायूं प्रवक्ता हरजीत चड्ढा, काजल खत्री, शंभू दत्त कवि दयाल, जगजीत सिंह चड्ढा, जाकिर सिद्दकी, हिमांशु मेर, अजय सिजवाली, पुरन सिंह पुना, अनिल नेगी आदि मौजूद थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized