Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

रिश्तेदार की लड़की को गांव ला रहा था सिपाही, बदली नीयत और जंगल में नाबालिग के साथ किया बलात्कार

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के बुलदंशहर में एक सिपाही पर गांव की ही एक नाबालिग लड़की के साथ रेप करने का आरोप लगा है.अतरौली पुलिस ने गणेशपुर मोड से  आरोपी  सिपाही को गिरफ्तार किया है. बुलदंशहर में तैनात दुष्कर्म के आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है.  

यहां का है पूरा मामला
जंगल में नाबालिग लड़की के साथ रेप
जानकारी के अनुसार जनपद बुलंदशहर के डीवाई थाने में 112 नंबर पर तैनात सिपाही धर्मवीर पुत्र बादाम सिंह अपने गांव अतरौली क्षेत्र में आया हुआ था. इस दौरान अपने रिश्तेदार की 16 वर्षीय लड़की को अपने घर बुलाने की कहकर लेकर आ रहा था. इसी दौरान जंगल में एक खेत में सिपाही लड़की को ले गया और उसके साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दे दिया. 

पिता की तहरीर पर केस दर्ज
नाबालिग लड़की ने अपने साथ हुई पूरी घटना को अपने घर जाकर माता पिता को बताई. माता-पिता लड़की को तत्काल अतरौली थाना अध्यक्ष के पास लेकर पहुंचे. नाबालिग लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपी सिपाही धर्मवीर सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज हो गया. तत्काल पुलिस ने लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया.  मुकदमा दर्ज होने के बाद अधिकारियों ने सिपाही की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित कर दी. शनिवार देर रात सिपाही को गणेशपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts