Connect with us

Uncategorized

लालकुऑ दुग्ध संघ में 65 करोड़ की लागत से लगेगा ऑटोमेटिक प्लांट: स्वतंत्रता दिवस पर अध्यक्ष का ऐलान

खबर शेयर करें -

लालकुआं। लालकुऑ दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा है कि दुग्ध संघ में शीघ्र ही 65 करोड़ की लागत से ऑटोमैटिक प्लांट लगाया जाएगा। कहा कि दुग्ध संघ कामगारों को एक हजार रूपए अतिरिक्त दिए जाएंगे।
आजादी के 75 वे स्वतंत्रता दिवस लालकुआं दुग्ध संघ ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान अध्यक्ष मुकेश बोरा द्वारा झंडा फहराया गया । कार्यक्रम का संचालन श्री भाकुनी ने किया। दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा और सामान्य प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह के अलावा दुग्ध संघ का संपूर्ण स्टाफ मौजूद रहा। दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।


बताया कि रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में डेयरी ने बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की और 1 लाख 25 हजार लीटर से अधिक का दूध विक्रय किया। कहा कि आगामी जन्माष्टमी के मौके पर 1 लाख 30 हजार लीटर दुग्ध विक्रय किए जाने का लक्ष्य रखा गया है जिसे हासिल करने के लिए समस्त कर्मचारी एवं श्रमिक दिन रात मेहनत कर रहे हैं। इसके अलावा 65 करोड़ की लागत से जल्द ही दुग्ध संघ में ऑटोमेटिक प्लांट लगाया जाएगा। जिसके लिए वह भारत सरकार एवं राज्य सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का धन्यवाद प्रेषित किया है।
उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घोषणा करते हुए कहा है कि अब से कामगारों को एक हजार रुपए बढ़ोतरी के तौर पर दिए जायेंगे उनकी इस घोषणा से सभी कामगारों में खुशी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts