Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

शनि उदय से इन राशि वालों की कुंडली में बना ‘राजयोग’, क्या लिस्ट में शामिल है आपकी राशि

खबर शेयर करें -

ज्योतिष शास्त्र में किसी भी ग्रह के उदय या राशि परिवर्तन का विशेष महत्व होता है। शनिदेव 22 जनवरी 2022 को अस्त हो चुके हैं, 24 फरवरी 2022 को उदय हो चुके हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शनि के उदय होने के प्रभाव से चार राशि वालों की कुंडली में राज योग का निर्माण हो रहा है। इन लोगों को व्यापार और राजनीति में विशेष सफलता मिल सकती है। इस दौरान पुराने रोगों से मुक्ति मिल सकती है। सेहत के भी सुधार के संकेत हैं। जानिए किन राशि वालों की कुंडली में राज योग का निर्माण हो रहा है-

  1. मेष- आपकी कुंडली में राजयोग का निर्माण हो रहा है। शनिदेव आपकी राशि से दशम भाव यानी कर्म, करियर और जॉब भाव में शनिदेव उदित हो रहे हैं। आपकी राशि के स्वामी मंगल देव आपके भाग्य भाव में विराजमान हैं। जिससे आपको राजसत्ता प्राप्त हो सकती है। इस दौरान आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। आय में वृद्धि के योग बनेंगे।

कर्क- कर्क राशि वालों की कुंडली में केंद्र त्रिकोण राज योग का निर्माण हो रहा है। शनि ग्रह आपकी राशि के सप्तम भाव यानी दांपत्य जीवन और साझेदारी भाव में उदित हो रहे हैं। इस दौरान आपको साझेदारी भरे काम में सफलता मिल सकती है। शनि से जुड़े काम जैसे तेल, खनिज, खदान और लोहा से संबंधित कामों में सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है।

तुला- तुला राशि वालों के लिए शनि देव का उदित होना लाभकारी रहेगा। शनि देव आपकी राशि के चतुर्थ भाव यानी माता, वाहन और सुख भाव में उदित हो रहे हैं। कुंडली में केंद्र त्रिकोण राज योग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान आप काम में शानदार प्रदर्शन करेंगे। आप अच्छी कमाई करने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा हो सकती है। इस दौरान आपको जबरदस्त धन लाभ हो सकता है।

मकर- शनिदेव उदित होकर आपकी कुंडली में त्रिकोण राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। बुध आपके भाग्य भाव में विराजमान हैं। इसलिए आपको इस अवधि में राजसत्ता की प्राप्ति हो सकती है। शेयर मार्केट में निवेश का लाभ होगा। इस दौरान आपको मेहनत का भरपूर फल मिलेगा। courtsy live hindustan

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized