Connect with us

Uncategorized

शक्ति परीक्षण से पहले ही शिवसेना की बढ़ने लगी मुश्किलें, निर्दलीय विधायक ने भाजपा का साथ देने को कहा

मुंबई. महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक गतिरोध बुधवार यानी कि आज से और बढ़ गया है. एक तरफ जहां गुवाहाटी में रह रहे शिवसेना के बागी विधायकों ने गुवाहाटी से गोवा आने का फैसला किया है. वहीं महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शिवसेना को विधानसभा के फ्लोर पर बहुत साबित करने को निर्देश दिया है. इसके चलते अव शिवसेना की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. वहीं निर्दलीय विधायक भी भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जाते हुए नजर आ रहे हैं. इसी कड़ी में महाराष्ट्र के निर्दलीय विधायक राजेंद्र राउत ने कहा कि मैं शुरू से ही बीजेपी के साथ हूं.

विधायक राजेंद्र राउत ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस ने राज्य विधानसभा में मेरे लिए स्टैंड लिया. विधायक परेशान होंगे अगर उनके निर्वाचन क्षेत्रों में काम नहीं होगा. हां, राज्य में भाजपा के सत्ता में आने से कोई समस्या नहीं है. बता दें कि शिवसेना राज्यपाल के निर्देश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची है. वहीं सुप्रीम कोर्ट शिवसेना के मुख्य सचेतक सुनील प्रभु की उस याचिका पर शाम पांच बजे सुनवाई करने के लिए बुधवार को राजी हो गया, जिसमें महाराष्ट्र के राज्यपाल द्वारा उद्धव ठाकरे नीत महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार को बृहस्पतिवार को विधानसभा में शक्ति परीक्षण कराने के लिए दिए गए निर्देश को चुनौती दी गयी है.

न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जे बी परदीवाला की अवकाशकालीन पीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता ए एम सिंघवी की उन दलीलों पर संज्ञान लिया कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा एमवीए सरकार को बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे बहुमत साबित करने के लिए दिए गए आदेश के मद्देनजर मामले पर तत्काल सुनवाई की आवश्यकता है. पीठ ने कहा, ‘‘हम शाम पांच बजे सुनवाई करेंगे. कृपया यह सुनिश्चित करिए कि संबंधित पक्षों को शाम तीन बजे तक कागजात दे दिए जाए.’’ सिंघवी ने कहा कि शक्ति परीक्षण में उन विधायकों के नाम शामिल नहीं किए जा सकते जो ‘‘दागी’’ हैं.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts