Connect with us

Uncategorized

चंपावत में महंगाई और बेरोजगारी के लिए सपा का प्रदर्शन

चंपावत में सपा जिला अध्यक्ष ललित मोहन भट्ट के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सपा जिला अध्यक्ष ललित मोहन भट्ट ने कहा बीजेपी की सरकार में भ्रष्टाचार बेरोजगारी महंगाई चरम पर है। ललित भट्ट का कहना है की महंगाई इतनी चरम पर है की गरीबों का भोजन करना मुश्किल हो गया है और उन्होंने ये भी कहा की जब भी बीजेपी और कांग्रेस की सरकार आती है महंगाई चरम पर हो जाती है। प्रदर्शन करने वालों में चंपावत सपा महासचिव मुकेश चंद्र ,प्रदीप कुमार ,प्रकाश कुमार, धीरज ,नवीन, डूंगर, कैलाश, मनोज, दर्शन, भीम सिंह, अमन कुमार, दीवान सिंह ,इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts